संघ को महात्मा गांधी का हत्यारा बताने पर राहुल गांधी के खिलाफ सम्मन

क्या है मामला
लोकसभा चुनाव के दौरान भिवंडी में आयोजित एक रैली में राहुल ने कहा था, "महात्मा गांधी की हत्या किसने की? संघ के लोगों ने। संघ की विचारधारा ने ही महात्मा गांधी के हत्यारे को उकसाया। आज यही लोग (भाजपा) उनकी (गांधी की) बात करते हैं। सरदार पटेल कांग्रेस के नेता थे। उन्होंने आरएसएस के बारे में स्पष्ट लिखा है और वो कहते हैं कि सरदार पटेल उनके नेता थे।"
इस पर संघ ने तब तीखी प्रतिक्रिया दी थी और फिर संघ की भिवंडी शाखा के सचिव राजेश कुंटे ने राहुल गांधी के विरुद्ध मानहानि का केस ठोक दिया।
शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने राहुल गांध के खिलाफ सम्मन जारी कर दिया और उन्हें 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। इस संबंध में चुनाव आयोग में पहले ही शिकायत की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications