सारे महाराष्ट्र में फैली पुणे के भीमा कोरेगांव से शुरू हुई हिंसा, कल प्रदेश बंद का ऐलान

भीमा-कोरेगांव

पुणे। पुणे की दंगे की हिंसा अब पूरे महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है. जिसका असर राज्य के बाकी जिलों के साथ मुंबई में देखने को मिला. इस दंगे का असर मुंबई पर इतना हुआ कि कभी न थमनेवाली मुंबई आज जगह जगह पर पथराव और रास्ता रोको आंदोलन की वजह से थम गई. अनुचित घटनाओं होने के डर से स्कूल और कॉलेजों में जल्दी छुट्टी दे दी गई है. बुधवार को पूरे महाराष्ट्र बंद रखने की मांग भी की जा रही है।

भीम सैनिकों की निषेध रैली

भीम सैनिकों की निषेध रैली

सोमवार की सुबह भीमा कोरेगांव, सणसवाडी परिसर में पथराव और गाड़ियां जलाने की घटना घटी थी, जिसका असर मंगलवार की सुबह मुंबई, डोंबिवली, अहमदनगर, सोलापुर, औरंगाबाद विभिन्न शहरों में दिखाई दिया. हिंसा फैलानेवालों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने का आदेश सरकार द्वारा दिया गया है. भीमा कोरेगांव में हुए हिंसा का विरोध करने के लिए आज जगह जगह पर भीम सैनिकों ने निषेध रैली निकाली और महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया गया।

ट्रेनों को रोका गया

ट्रेनों को रोका गया

मुंबई के चेंबूर रेल्वे स्टेशन पर लोग पटरियों में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और ट्रेनों को रोका गया. मुंबई के चेंबूर, गोवंडी और मुलुंड में दुकानें बंद रखी गई. डोंबिवली के शेलार नाका परिसर में भी आंदोलन किया गया. फिलहाल पुलिस द्वारा परिस्थिती को नियंत्रण में लाया गया है. मुंबई में हिंसा का असर जगह जगह पर देखा गया. आंदोलन का जोर बढ़ते देखकर मुंबई के स्कूल, कॉलेज की छुट्टी कर दी गई. आंदोलनकारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया. चेंबूर, सायन-पनवेल मार्ग पर यातायात रोकी गई थी. चेंबूर, गोवंडी में रेल रोको आंदोलन करके रेल यातायात सेवा ठप्प की गई. हार्बर रेल्वे मार्ग पर यात्रियों की भीड़ देखी गई. हार्बर मार्ग पर यातायात ठप्प की गई, कुछ स्थानों में बेस्ट बसों की कांचों को फोड़ा गया. चेंबूर, मुलुंड, कुर्ला, गोवंडी परिसर में बड़े पैमाने पर पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है. सीआरपीएफ और पुलिस का कड़ा बंदोबस्त जगह जगह पर तैनात किया गया है. चेंबूर, अमर महल, घाटकोपर में पथराव की घटनाएं घटी, भीमा कोरेगांव हिंसा की वजह से अहमदनगर, औरंगाबाद में जानेवाली बस सेवा बंद की गई है।

औरंगाबाद जिले में भी असर

औरंगाबाद जिले में भी असर

औरंगाबाद में भी सुबह स्थिती तनावपूर्ण थी, पर अभी शांति का माहौल देखा जा सकता है. पुलिस द्वारा कड़ा बंदोबस्त जगह जगह पर किया गया है. पुणे के भीमाकोरेगांव में हुए दंगे का असर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में भी देखने को मिल रहा है. सोमवार की रात कुछ लोगों द्वारा वीआईपी रोड पर खड़ी कुछ बसों में पथराव किया. कांचनवाडी क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा ट्रकों की तोड़फोड़ की गई और पुडंलिक नगर भाग में दो एटीएम की भी तोड़फोड़ करने की घटना घटी. इस घटना से औरंगाबाद शहर में तनाव का वातावरण निर्माण हो गया है।

सोमवार की शाम को बंद कराए बाजार

सोमवार की शाम को बंद कराए बाजार

सोमवार की शाम को क्रांतिचौक, उम्मानपुरा, पीर बाजार, मुकुंदवाडी, सातारा, जटवाडा, टीवी सेंटर क्षेत्र में जबरदस्ती बाजार बंद करवाया गया. इस घटना की वजह से अफवाहों का बाजार गरमाता हुआ दिखा. डर की वजह से नागरिकों ने घर से निकलना बंद कर दिया. आज सुबह से शहर की बस सेवा पूरी तरह से ठप्प है. बस सेवा बंद होने से यात्रियों को काफी तकलीफ सहन करनी पड़ रही है. पुलिस ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाहों पर विश्वास न रखें।

पुलिस की हवा में फायरिंग

पुलिस की हवा में फायरिंग

पुणे के भीमा कोरेगांव मामले में राज्यभर में तनाव का माहौल देखा जा सकता है. भीमा कोरेगांव घटना का विरोध सिद्धार्थनगर परिसर में पथराव करके किया गया. गोदावरी स्कूल, सिद्धार्थ नगर, टीवी सेंटर में मंगलवार की सुबह भीड़ ने दो गाड़ियों को आग लगा दी और सड़क से जानेवाले नागरिकों के साथ मारपीट की. भीड़ को काबू में पाने के लिए पुलिस ने हवा में फायरिंग की. पथराव में तीन पुलिसवाले भी जख्मी होने की खबर आ रही है. औरंगाबाद में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है।

कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई

कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई

महाराष्ट्र के पुणे नगर महामार्ग पर कोरेगांव-भीमा, सणसवाडी, शिक्रापुर कोंढापुर में गुस्साई भीड़ द्वारा पथराव करने का असर मंगलवार में राज्यभर में दिखा। औरंगाबाद सहित राज्यभर में अफवाहों का जोर गरमाने की वजह से तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिल रहा है। औरंगाबाद में हुई पथराव की घटना में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। बीड, परभणी, सोलापुर, जालना, बुलडाणा, हिंगोली आदि शहरों में तनाव का माहौल निर्माण हुआ है। अनेक स्थानों में एसटी बसों को तोड़फोड़ किया गया है। अनेक गाड़ियों पर पथराव करने की घटनाएं घटी। बढ़ते तनाव को देखते हुए राज्य के 13 शहरों में धारा 144 लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+