जब तक योगी इस्तीफा नहीं देते, हाथरस पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं: आजाद
नई दिल्ली। हाथरस की घटना के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हुए। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा, यह प्रशासन नहीं है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का काम है, जिन्होंने मीडिया और राष्ट्रीय व राजनीतिक नेताओं सहित सभी के लिए प्रवेश वर्जित कर दिया है। मैं सभी सफाई कर्मचारियों से काम बंद करने और इस सरकार को गंदगी में छोड़ने की अपील करता हूं।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं हाथरस का दौरा करूंगा। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक यूपी के सीएम इस्तीफा नहीं देते, और न्याय दिया जाता है। उच्चतम न्यायालय मामले में संज्ञान नहीं ले लेता तब तक हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न से जान गंवाने वाली 19 वर्षीय युवती को न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
आजाद ने कहा कि, जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे देते और उच्चतम न्यायालय मामले में संज्ञान नहीं ले लेता तब तक हाथरस में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न से जान गंवाने वाली 19 वर्षीय युवती को न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हाथरस की घटना के विरोध में नागरिक संगठनों के कार्यकर्ता, छात्र, महिलाएं, आम आदमी पार्टी और वामपंथी दलों के नेता शुक्रवार की शाम जंतर-मंतर पर एकत्र हुए।
हाथरस में दलित लड़की से हैवानियत के बाद मौत और उस पर राज्य सरकार के रवैये का मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सभी विपक्षी दल इस घटना को लेकर योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इसी को लेकर आज कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और भीम आर्मी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस प्रोटेस्ट में सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई नेता डी. राजा भी शिरकत करने पहुंचे। येचुरी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications