मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिगड़ी चंद्रशेखर की तबीयत, हुए बेहोश

हाल ही में जेल से रिहा हुए भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई।

नई दिल्ली। हाल ही में जेल से रिहा हुए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई। लखनऊ में रविवार को जिस वक्त बसपा सुप्रीमो मायावती प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी, उसी समय चंद्रशेखर सहारनपुर में अपने घर पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गए और वो बेहोश हो गए। हालांकि कुछ देर बाद चंद्रशेखर की तबीयत सामान्य हो गई। परिजनों का कहना है कि लगातार लोगों से मिलने के कारण ना तो चंद्रशेखर को आराम मिल पा रहा है और ना ही उनकी नींद पूरी हो रही है, इसलिए उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

मायावती ने कहा, मेरा कोई संबंध नहीं

मायावती ने कहा, मेरा कोई संबंध नहीं

गौरतलब है कि जेल से छूटने के बाद चंद्रशेखर ने अपने समर्थकों के सामने कहा था कि अब उनका मकसद 2019 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है। इसी दौरान जब पत्रकारों ने उनसे मायावती को लेकर सवाल पूछा, तो चंद्रशेखर ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती उनकी बुआ हैं और उनको लेकर कोई विरोध नहीं है। मायावती ने रविवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बयान को लेकर कहा कि उनका संबंध केवल पिछड़े और दलितों से है। भीम आर्मी या उसके अध्यक्ष से उनका कोई संबंध नहीं है।

चक्कर आने के बाद हुए बेहोश

चक्कर आने के बाद हुए बेहोश

रविवार को चंद्रशेखर से मिलने के लिए लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। दोपहर के वक्त सहारनपुर की हरिजन कॉलोनी में कई दलों के नेता चंद्रशेखर से मिलने के लिए पहुंचे। लोगों से मुलाकात के दौरान ही अचानक चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ गई। पहले उन्हें चक्कर आए और इसके बाद कुछ देर के लिए वो बेहोश हो गए। चंद्रशेखर की हालत देख उनके समर्थक उन्हें दूसरे कमरे में ले गए, जहां कुछ देर बाद उनकी तबीयत सामान्य हो गई। इसके बाद शाम तक चंद्रशेखर ने किसी से मुलाकात नहीं की।

चंद्रशेखर की तबीयत अब सामान्य

चंद्रशेखर की तबीयत अब सामान्य

चंद्रशेखर की तबीयत के बारे में परिजनों ने बताया कि जेल से रिहा होने के बाद से उनसे मिलने के लिए लगातार लोग आ रहे हैं और उन्हें आराम ना मिल पाने के कारण चक्कर आ गए। चंद्रशेखर के सहयोगी विनय रतन ने बताया कि समय पर खाना ना खाने और थकान के कारण चंद्रशेखर को एसिडिटी की भी शिकायत हुई थी। कुछ देर आराम करने के बाद चंद्रशेखर की तबीयत अब सामान्य है। आपको बता दें कि सहारनपुर हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए चंद्रेशेखर को बीते गुरुवार की रात को रिहा किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+