Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई में हिरासत में लिए गए भीम आर्मी के चंद्रशेखर, कहा- ये अघोषित इमरजेंसी है

मुंबई। जनसभा करने मुंबई पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रेशेखर आजाद को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार शाम पहले नजरबंद किया और फिर देर शाम हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद चंद्रशेखर ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार के इस कदम को अघोषित इमरजेंसी करार दिया है। बता दें पुलिस ने चंद्रशेखर को दादर स्थित चैत्यभूमि जाने की इजाजत तो दी लेकिन वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें फिर हिरासत में ले लिया।

Bhim Army chief Chandrashekhar Azad detained in mumbai, says BJP Govt imposing undeclared emergency in Maharashtra

अब चंद्रशेखर शनिवार को मुंबई के वर्ली स्थित जंबोरी मैदान में जनसभा करने वाले हैं। हालांकि मुंबई पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। चंद्रेशखर ने कहा है कि वो मुंबई में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के सपनों सभी बहुजन को साथ लाने के लिए आए हैं। पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद आजाद ने पुलिस से सवाल जवाब भी किया। चंद्रशेखर ने पुलिस से कहा कि मुझे क्यों हिरासत मे लिया गया? मेरा क्राइम क्या है? किस कानून के तहत मुझे रोका गया है? मैं चैत्यभूमि जाना चाहता हूं।

हालांकि मुंबई पुलिस का कहना है कि चंद्रशेखर के चैत्यभूमि दौरे की वजह से लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ने का डर है। हालांकि अंत में पुलिस ने चंद्रशेखर को चैत्यभूमि जाने की इजाजत दे दी। लेकिन चंद्रेशखर नहीं पहुंच सके। चंद्रशेखर को हिरासत में लिये जाने पर मुंबई भीम आर्मी चीफ ने कहा कि चंद्रशेखर को महिम पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया। हालांकि इस संबंध में महिम पुलिस और शिवाजी पार्क पुलिस कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। आजाद को हिरासत में लिए जाने के बाद समर्थकों का प्रोटेस्ट भी देखने को मिला है। दूसरी ओर चंद्रशेखर का कहना है कि अगर उन्होंने कोई क्राइम की है तो पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज करें।

यह भी पढ़ें- बीजेपी को बड़ा झटका, पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे ओम प्रकाश राजभर और अनुप्रिया पटेल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+