Bhavya Vishnoi- IAS Pari Wedding: परी से पहले इस एक्ट्रेस से की थी भव्य विश्नोई ने सगाई, जानिए नेटवर्थ
Bhavya Vishnoi- IAS Pari Wedding: आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई की शादी आज हरियाणा के आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई से होने जा रही है, इस हाई प्रोफाइल शादी के चर्चे काफी दिनों से हैं, अपने-अपने क्षेत्र के दोनों महारथि आज लेकसिटी उदयपुर में सात फेरे लेंगे। इस शादी में सियासत के काफी भारी-भरकम लोग शिरकत करने वाले हैं। आज सात जन्मों मं बंधने के बाद भव्य और परी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में तीन जगहों पर रिसेप्शन पार्टी देंगे।

आपको बता दें कि इस शादी में एक सियासी खानदान का नामी चेहरा है तो एक देश की होनहार आईएएस ऑफिसर, आम तौर पर नेता और अधिकारीगण किसी मुद्दे पर ही साथ या आमने-सामने देखे जाते हैं लेकिन यहां थोड़ा मामला अलग है, ये दोनों अब जीवनसाथी बनने जा रहे हैं।
हरियाणा के बड़े सियासी परिवार से हैं भव्य विश्नोई
मालूम हो कि भव्य हरियाणा के बड़े सियासी परिवार से आते हैं। भव्य भाजपा के पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के बेटे और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते हैं। तो वहीं उनकी मां भी अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा की संरक्षक हैं।
हावर्ड और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से किया मास्टर्स
भव्य काफी पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से गवर्नमेंट एंड इकोनॉमिक्स में स्नातक और हावर्ड और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय दोनों जगह से अलग-अलग विषयों में मास्टर्स किया है।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं भव्य बिश्नोई
अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो आदमपुर उपचुनाव के दौरान जो उन्होंने नामांकन भरा था उसके मुताबिक भव्य बिश्नोई करोड़पति हैं लेकिन उनके पास कार नहीं है। उन्होंने हलफनामे में अपनी सैलरी 23 लाख 4 हजार रुपये बताई थी। उनके पास 7 करोड़ 35 लाख की चल संपत्ति थी और उनके ऊपर 1 करोड़ 56 लाख का कर्ज भी था।
फैमिली की मर्जी से हो रही भव्य-परी की शादी
फिलहाल परिवार की रजामंदी से एक हो रहे भव्य-परी की शादी की तस्वीरों का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। हालांकि इस हाईप्रोफाइल शादी में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है और मीडिया से भी इसकी दूरी बनाई गई है।
सिक्किम के गंगटोक में SDM हैं परी विश्नोई
तो वहीं परी विश्वनोई सिक्किम के गंगटोक में SDM पर पर कार्यरत हैं, उन्होने साल 2019 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी,वैसे वो मूल रूप से बीकानेर जिले के नोखा की रहने वाली हैं, वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं और उनकी गिनती देश की सुंदर आईएएस अधिकारियों में होती है।
एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा से भव्य ने सगाई की थी
आपको बता दें कि परी से पहले भव्य बिश्नोई ने तमिल और तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा से सगाई की थी लेकिन बाद में ये सगाई टूट गई थी और इसके बाद अब भव्य की लाइफ में परी की एंट्री हुई है।
ब्रेकअप की बात सोशल मीडिया पर बताई थी
मेहरीन पीरजादा ने खुद अपने ब्रेकअप की बात सोशल मीडिया पर बताई थी और कहा था कि चार महीने बाद हम अलग हो गए, अब अब उनका भव्य बिश्नोई और उनके परिवार संग कोई कनेक्शन नहीं बचा है। उम्मीद है कि सभी हमारी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे।'
'हमारे विचार और वैल्यू का अलग-अलग हैं'
तो वहीं भव्य विश्वोई ने ये ट्वीटर पर लिखा था कि 'मैंने और मेहरीन ने साथ मिलकर अपनी सगाई को तोड़ने का फैसला किया था, इसका कारण हमारे विचारों और वैल्यू का अलग-अलग होना है। हमारे मन में एक-दूसरे के प्रति काफी सम्मान है और हमेशा रहेगा। मैं लोगों से कहना चाहता हूं हमारे निजी मामले को निजी ही रहने दीजिए।'
इस रिश्ते से बिश्नोई समाज नाराज था?
आज तक दोनों के ब्रेकअप की वजह साफ नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस रिश्ते से बिश्नोई समाज खुश नहीं था जिसकी वजह से भव्य की फैमिली ने इस रिश्ते से दूरी बनाई क्योंकि बिश्नोई समाज की नाराजगी चुनावों में भारी पड़ सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications