कोलकाता राष्ट्रीय पुस्तकालय के भाषा भवन का नाम बदला गया, अब इस नाम से जाना जाएगा
पश्चिम बंगाल के कोलकाता राष्ट्रीय पुस्तकालय के भाषा भवन का नाम बदलकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाषा भवन कर दिया गया। भारत सरकार ने इसकी जानकारी दी है।
बता दें कि कोलकाता राष्ट्रीय पुस्तकालय भारत का सबसे बड़ा पुस्तकालय है। कोलकाता राष्ट्रीय पुस्कालय की स्थापना 1948 में 'इंपीरियल लाइब्रेरी अधिनियम-1948' पारित करके की गई थी। इस पुस्तकालय को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा प्राप्त है।

इस पुस्तकालय में 25 लाख से अधिक पुस्तकों और अभिलेखों के संग्रह मौजूद हैं । ब्रिटिश शासन के शुरुआती दिनों में, यह बंगाल और भारत के गवर्नर जनरल का निवास स्थान था। बाद में यह लेफ्टिनेंट का निवास स्थान बन गया।












Click it and Unblock the Notifications