भारती-हर्ष ने पूरे किए शादी के 3 साल, दोस्त कपिल शर्मा ने दी बधाई लेकिन किया ये चौंकाने वाला काम

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने 3 दिसंबर को शादी के तीन साल पूरे कर लिए हैं। साल 2017 में शादी के बंधन में बंधा ये जोड़ा कई सालों से रिलेशनशिप में था। हाल ही में ड्रग्स केस में दोनों जेल गए थे क्योंकि इनके घर से गांजा बरामद हुआ था, हालांकि एक दिन बाद ही दोनों को बेल मिल गई थी लेकिन तब से ही दोनों यूजर्स ने निशाने पर हैं। लोग दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे हैं इसलिए भारती और हर्ष ने अपने सोशल अकाउंट के कमेंट सेक्शन को हाईड कर दिया है।

भारती-हर्ष ने एक-दूसरे को किया विश

भारती-हर्ष ने एक-दूसरे को किया विश

फिलहाल दुनिया भले ही उन्हें कुछ कहे लेकिन ये बात सोलह आने सच है कि भारती-हर्ष एक साथ बहुत खुश हैं और दोनों ने अपने जीवन के बहुत महत्वपूर्ण दिन को बहुत अच्छे से सेलिब्रेट किया है। भारती और हर्ष दोनों ने एक-दूसरे के लिए लविंग पोस्ट लिखी है। भारती ने लिखा है कि प्यार का मतलब ये तो नहीं कि आप कितने सालों और पलों से साथ है, प्यार का मतलब ये है कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं,हैप्पी एनिवर्सरी मेरे लव। इसके साथ ही भारती ने अपनी और हर्ष की बहुत सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। तो वहीं हर्ष ने भी भारती के लिए दिल छूलेने वाली पोस्ट लिखी है।

कपिल ने किया भारती-हर्ष को विश

कपिल ने किया भारती-हर्ष को विश

भारती को कई मशहूर हस्तियों ने बधाई दी है लेकिन सबसे अच्छी बधाई उनके करीबी दोस्त कपिल शर्मा ने दी है। कपिल ने भारती और हर्ष की फोटो शेयर करते हुए लिखा है-हैप्पी एनिवर्सरी भारती-हर्ष, बहुत सारा प्यार। इसके साथ ही कपिल ने दिल का ईमोजी भी शेयर किया है।

कमेंट सेक्शन हाईड किया

लेकिन इसके साथ ही कपिल ने अपना कमेंट सेक्शन हाईड कर दिया है क्योंकि भारती को लेकर लोग कपिल शर्मा पर भी काफी निशाना साध रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

कपिल को भी की लोगों ने ट्रोल करने की कोशिश

कपिल को भी की लोगों ने ट्रोल करने की कोशिश

हाल ही में किसी ने कपिल से पूछा था कि क्या अब भारती, उनके शो से बाहर हो जाएगी, जिस पर कपिल भड़क भी गए थे। फिलहाल भारती-हर्ष और कपिल तीनों ही इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

टीवी शो के सेट पर हुई थी भारती-हर्ष की पहली मुलाकात

टीवी शो के सेट पर हुई थी भारती-हर्ष की पहली मुलाकात

मालूम हो कि टीवी जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह पंजाब की मूल निवासी हैं। इनका जन्म 1984 में अमृतसर में हुआ था। भारती सिंह आज टीवी की दुनिया का बड़ा नाम है, हालांकि उन्हें ये मकाम बड़े ही संघर्षों के बाद मिला है। जबकि उनके पति हर्ष लिंबाचिया एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते और एक लेखक हैं। दोनों की पहली मुलाकात लाफ्टर चैलैंज शो के सेट पर हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदली और प्यार करते-करते दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

तीरंदाजी और पिस्तौल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता

लॉफ्टर चैलेंज की रनर अप रहीं भारती सिंह को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है जैसे कि आईटीए पुरस्कार, इंडियन टेली जूरी अवॉर्ड, लायंस गोल्ड अवार्ड्स और पंजाबी म्यूजिक बेस्ट कॉमेडी अवार्ड इत्यादि। मालूम हो कि भारती सिंह तीरंदाजी और पिस्तौल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+