Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: भारती सिंह पर कुत्ते ने किया हमला, लड़खड़ा कर गिरीं तो दांतों से घसीटा

मुंबई। इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 9 में कॉमेडियन भारती सिंह बतौर कन्टेस्टेंट नजर आ रही हैं। यहां वे अपने भारी भरकम शरीर के बावजूद शानदार स्टंट कर सबकों चौंका रही हैं। यहां वे हर दिन साबित कर रही हैं कि वे सिर्फ कॉमेडी नहीं बल्कि स्टंट भी कर सकती हैं। भारती सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और कई फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में भारती ने एक वीडियो इंस्टाग्राम को शेयर किया। इस वीडियो में उनकी हालत देख कर उनके फैंस घबरा गए।

कुत्ते ने किया भारती पर हमला

कुत्ते ने किया भारती पर हमला

भारती ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक कुत्ते ने उन पर हमला कर उन्हें गिरा दिया है। हालांकि भारती ने ब्लैक कलर का सेफ्टी सूट पहना हुआ है लेकिन डर और गिरने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। बता दें कि भारती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो खतरों के खिलाड़ी के किसी टास्क का दिखाई पड़ रहा है जिसमें अन्य कंटेस्टेंट भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि भारती के पति और रायटर हर्ष लिंबाचिया भी इस शो में बतौर कन्टेस्टेंट आए हुए थे। हालांकि हर्ष एलिमिनेट हो गए हैं लेकिन भारती अब भी शानदार पर्फार्मेंस के साथ शो में बरकरार हैं।

शो में साथी कंटेस्टेंट्स को खूब हंसाती हैं भारती

एक कॉमेडियन के रूप में खास पहचान बनाने वाली भारती खतरों के खिलाड़ी-9 में न सिर्फ स्टंट करती दिखती हैं बल्कि कंटेस्टेंट को खूब हंसाती भी हैं। भारती अलग अलग कॉमेडी शो के अलावा कई बार अवार्ड शो में भी दिखाई पड़ती हैं। इन दिनों वे कपिल शर्मा शो में भी दिख रही हैं। यहां वे बच्चा यादव की पत्नी ने किरदार में हैं। भारतीय की शानदार कॉमेडी से लोग हंस हंसकर गिर जाते हैं।

अब इस नए शो में दिखेंगी भारती

अब इस नए शो में दिखेंगी भारती

खबर है कि खतरों के खिलाड़ी के बाद भारती एक नए शो में नजर आएंगी। शो का नाम है खतरा खतरा खतरा। उनके पति हर्ष लिंबाचिया इस प्रोजेक्ट के साथ क्रिएटिव प्रोड्यूसर होंगे। इस शो में भी भरपूर एडवेंचर देखने को मिलेगा। यहां भारती बतौर होस्ट दिखाई पड़ेंगी। इस शो में उनके साथ आदित्य नारायण, विकास गुप्ता और जैस्मीन भसीन होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+