BharatMatrimony ने महिला दिवस पर होली से जुड़ा शेयर किया ऐसा Video, मच गया बवाल

भारत मैट्रिमोनी ने महिला दिवस पर होली से जुड़ा एक ऐसा वीडियाे शेयर किया कि सोशल मीडिया पर #BoycottBharatMatrimony ट्रेंड करने लगा है।

woman

अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस और होली एक ही दिन पड़ा और सबने अपने अंदाज में मनाया। वहीं ट्विटर पर ने एक वीडियो पोस्ट किया इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। महिला दिवस पर होली से संबंधित पोस्ट किए गए वीडियो में महिलाओं के साथ होने वाले हमलों के बारे में बताया गया है, जिसके कारण उन्हें त्योहार मनाना बंद करना पड़ता है।

#BoycottBharatMatrimony ट्रेंड करने लगा

इस वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर एक खास समुदाय को टारगेट कर रहे है और कुछ लोग इस पहल की तारीफ करते नजर आए। इतना ही नहीं कुछ ही देर में #BoycottBharatMatrimony ट्रेंड करने लगा और ट्विटर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं।

holi

बहुत सी महिलाओं ने इसीलिए होली खेलना बंद कर दिया

75-सेकंड की इस वी‍डियो क्लिप के कैप्शन में लिखा गया है 'बहुत सारी महिलाओं ने उत्पीड़न के कारण लगे आघात के कारण उन्‍होंने होली खेलना बंद कर दिया है। इस वीडियो को देखें जो जीवन पर बुरा प्रभाव डालता है। इस होली, आइए महिलाओं का जश्न मनाएं और उन्हें हर रोज सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा लें। इसके साथ हैशटैग BeChoosy, Holi, Holi2023, WomensDay लिखा गया।

'कुछ रंग आसानी से नहीं धुलते'

वीडियो में एक महिला का चेहराअलग-अलग रंगों से रंगा हुआ है लेकिन जैसे ही वह गुलाल धोती है, उसके चेहरे पर चोट के निशान दिखाई देने लगते हैं, जैसे कह रहे हो 'कुछ रंग आसानी से नहीं धुलते'।

वीडियो देखते ही मचा हंगामा, लोग कर रहे ये सवाल

वीडियो शेयर करते ही जल्द ही वायरल हो गया और लोगों ने सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा 'ट्रेनों में कई महिलाओं को परेशान किया जाता है, क्या यह ट्रेनों की गलती है? क्या वे ट्रेनों में जाना बंद कर देती हैं? उत्पीड़न बुराई है, हम सभी को एक साथ लड़ने की जरूरत है, कृपया होली में न खींचे'।

यह अनावश्यक पोंटिफिकेशन क्यों?

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अच्छा है। भारत मैट्रिमोनी को अगला वीडियो सामने लाना चाहिए जो घरेलू हिंसा और दहेज के कारण होने वाली मौतों के बारे में बात करता है। इसके व्यवसाय के मूल में दुर्व्यवहार के बारे में लेकिन यह नहीं होगा। फिर यह अनावश्यक पोंटिफिकेशन क्यों? एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा bharatmatrimony को अपने सामाजिक जागरुकता एजेंडे को चलाने के लिए Holi जैसे हिंदू त्योहार का इस्तेमाल करने के लिए शर्म आनी चाहिए।"

कुछ लोग मेट्रोमोनी साइट की पहल की कर रहे प्रशंसा

वहीं BoycottBharatMatrimony ट्विटर पर जैसे ही ट्रेंड करने लगा वैसे ही कुछ यूजर्स ने एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने के लिए मेट्रोमोनी साइट की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा ये @bharatmatrimony की बहुत बहादुरी है। त्यौहार एक दर्दनाक अनुभव नहीं हो सकते हैं और न ही होने चाहिए। सम्मान और सहमति महत्वपूर्ण है और यह संदेश उन सभी पुरुषों को भेजने के लिए #WomensDay से बेहतर और क्‍या दिन हो सकता है। जो महिलाओं को गाली देते हैं, नुकसान पहुंचाते हैं और उनका अपमान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+