दिल्ली: बीजेपी ने 10 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, बग्गा को हरिनगर दे दिया टिकट
नई दिल्ली। बीजेपी ने सोमवार देर रात को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को मैदान में उतारा है। वहीं पार्टी ने तेजिंदर पाल बग्गा को हरिनगर विधानसभा सीट से टिकट दी है। इससे पहले बीजेपी ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

नांगलोई- सुमनलता शौकीन
राजौरी गार्डन- रमेश खन्ना
हरि नगर- तेजेंद्रपाल बग्गा
दिल्ली कैंट-मनीष सिंह
नई दिल्ली-सुनील यादव
कस्तूरबा नगर- रविंद्र चौधरी
महरौली- कुसुम खत्री
कालकाजी- धर्मवीर सिंह
कृष्णा नगर- अनिल गोयल
शाहदरा-संजय गोयल
बीजेपी ने पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से टिकट दिया गया है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को भाजपा ने रोहिणी सीट से उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications