हमारे नेता मूर्ख हैं: भारत रत्‍न विजेता प्रो राव

CNR Rao, politicians are idiots
नई दिल्‍ली। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ ही भारत रत्‍न पाने वाले प्रधानमंत्री की साइंटिफिक एडवाइजरी के प्रमुख प्रो सीएनआर राव ने विज्ञान पर कम ध्‍यान देने के लिए नेताओं पर गुस्‍सा ज‍ाहिर किया है। उन्‍होने कहा कि हमारे शोध के लिए इतना कम धन दिया जाता है, फिर भी हम उससे कहीं ज्‍यादा काम कर दिखाते हैं। उन्‍होने आवेश में भारत के नेताओं को 'मूर्ख' कह दिया।

उन्‍होने कहा कि विज्ञान में और अधिक निवेश किया जाना चाहिए। हमें कम फंड मिलता है लेकिन हम कहीं ज्‍यादा काम करते हैं। उन्‍होने भारत के लिए शोध में काम करने वालों पर आरोप लगाया कि हमारे यहां के शोधकर्ता उतना मेहनती नहीं होते हैं, जितने की चीन के। उन्‍होने कहा कि विश्‍व शोध प्रकाशन में चीन का स्‍थान 17 प्रतिशत के साथ पहला स्‍थान है, जो कि अमेरिका से भी ज्‍यादा है, जबकि भारत में शोध विश्‍व का दो से तीन फीसद ही प्रकाशित होता है।

79 वर्षीय राव ने कर्नाटक के आईटी हब होने की बात पर कहा कि यहां पर तकनीक पर ज्‍यादा काम नहीं हो रहा है, लोग धन के पीछे भाग रहे हैं। सच तो यह है कि आईटी सेक्‍टर में जो लोग काम कर रहे हैं वो इससे खुश नहीं हैं। उन्‍होने कहा कि सरकार को कम से कम दो प्रतिशत ग्रोथ का लक्ष्‍य लेकर तो चलना ही चाहिए, जिससे कि इस सेक्‍टर से लोगों का जुड़ाव हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+