Bharat Nyay Yatra से पहले जानिए, 'भारत जोड़ो यात्रा' लेकर जहां गए राहुल, कहां-कहां हारी कांग्रेस?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले साल 14 जनवरी से लेकर 30 मार्च तक 'भारत न्याय यात्रा' पर निकलेंगे। 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले वे इस यात्रा के माध्यम से मणिपुर से महाराष्ट्र तक की दूरी नापने वाले हैं।
राहुल पिछले साल के आखिर से लेकर इस साल की शुरुआत में एक 'भारत जोड़ो यात्रा' भी निकाल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की थी।

14 राज्यों से गुजरेगी राहुल की 'भारत न्याय यात्रा'
'भारत न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता 14 राज्यों के 85 जिलों में 6,200 किलोमीटर की दूरी कवर करेंगे। 'भारत जोड़ो यात्रा' में उन्होंने 12 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश के 75 जिले कवर किए थे।
कांग्रेस जिस समय यह यात्रा निकाल रही है, उससे जाहिर है कि उसका टारगेट 2024 का लोकसभा चुनाव है, जिसमें पार्टी को राहुल की यात्रा से फायदा मिलने की उम्मीद है।
ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' लेकर राहुल जहां-जहां गए थे, उनमें से कहां पर कांग्रेस जीती और कहां फिर भी उसकी बत्ती गुल ही हो गई।
कर्नाटक में जीती कांग्रेस
कर्नाटक में इस साल 10 मई को विधानसभा चुनाव करवाए गए थे। जबकि, राहुल गांधी 30 सितंबर,2022 को ही यात्रा लेकर राज्य में दाखिल हुए थे। वह 21 दिनों तक राज्य में रहे और यात्रा लेकर मैसुरु, बेल्लारी और रायचूर के 20 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरे।
कांग्रेस इनमें से 15 सीटें जीत गई और बीजेपी को 2 और जेडीएस को 3 सीटों से संतोष करना पड़ा। 2018 में इनमें से 9 सीटें बीजेपी के पास, 5 कांग्रेस के पास और 6 जेडीएस के पास थी। कांग्रेस का वोट शेयर भी इन सीटों पर 9.7% बढ़ गया।
तेलंगाना में भी जीती कांग्रेस
तेलंगाना में राहुल पिछले साल 23 अक्टूबर को 'भारत जोड़ो यात्रा' लेकर पहुंचे थे। वे 12 दिनों तक प्रदेश में रहे और 29 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरे। वे मकथल जिले से घुसे और नारायणपेट, महबूबनगर जैसे जिलों से होते हुए हैदराबाद में दाखिल हुए थे।
2018 में कांग्रेस के पास इन 29 में से एक भी सीट नहीं थी। इस बार वह 12 सीटें जीत गई और बीआरएस 22 से घटकर 10 पर रह गई। ओवैसी की सात की सात सीटें बरकरार रहीं। इन सीटों पर कांग्रेस का वोट शेयर 6.75% बढ़ गया है।
लेकिन, तेलंगाना में जब राहुल पिछले साल हैदराबाद में 'भारत जोड़ो यात्रा' के साथ पहुंचे हुए थे, तो पड़ोस के मुनुगोडे में उपचुनाव हो रहे थे। वहां बीआरएस ने तब कांग्रेस को 10 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया था।
मध्य प्रदेश में बुरी तरह हारी कांग्रेस
लेकिन, हिंदी भाषी मध्य प्रदेश और राजस्थान में भले ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर घूमे, लेकिन कांग्रेस की लुटिया डूबने से बच नहीं पाई।
मध्य प्रदेश में पिछले साल 23 नवंबर को राहुल यात्रा लेकर पहुंचे थे और उज्जैन और इंदौर जैसे जिलों से होकर 16 दिनों तक गुजरे थे। इस दौरान राहुल ने एमपी के 21 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया।
इस साल बीजेपी इनमें से 17 सीटें जीती है और कांग्रेस को 4 सीटों पर विजयी मिली है। 2018 में कांग्रेस इनमें से 3 सीटें जीती थी, जबकि भाजपा को 18 सीटें मिली थीं। लेकिन, इन सीटों पर कांग्रेस का वोट शेयर इस बार 11.3% गिर गया है।
राजस्थान में भी कांग्रेस हुई बेदम
राजस्थान में 'भारत जोड़ो यात्रा' पिछले साल 4 दिसंबर को पहुंची थी। यह झालावाड़, दौसा, सवाई माधोपुर और अलवर जिलों से होकर गुजरी थी। 18 दिनों में राहुल ने अपनी यात्रा से 22 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया था।
2018 में कांग्रेस इनमें से 14 सीट जीती थी और बीजेपी को 5 और अन्य 3 सीटें निर्दलीय को मिली थी। 2023 में भाजपा को यहां 11 सीटें मिलीं, कांग्रेस 9 जीत पाई और निर्दलीय 2 सीटों पर सफल रहे। हालांकि, इन सीटों पर कांग्रेस का वोट शेयर 3% बढ़ा है।
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस नागपुर रैली से क्यों कर रही है लोकसभा चुनाव का शंखनाद, ये 5 वजहें तो नहीं?
गुजरात में नहीं गई थी 'भारत जोड़ो यात्रा'
दिलचस्प बात ये है कि पिछले साल दिसंबर में गुजरात में चुनाव हो रहे थे, लेकिन राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' लेकर वहां पहुंचे ही नहीं। हिमाचल में जब वह यात्रा लेकर पहुंचे, उससे पहले ही वहां कांग्रेस की सरकार बन चुकी थी।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications