भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने साथ चल रही बच्ची को पहनाई सैंडल, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, 18 सितंबर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 11वां दिन है, जहां सुबह 6.30 बजे केरल के हरिपद से पद यात्रा शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला, के मुरलीधरन, कोडिकुन्निल सुरेश, के सी वेणुगोपाल और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर राहुल सड़क के दोनों ओर इंतजार कर रहे लोगों से मिलने के लिए बीच-बीच में सुरक्षा घेरा तोड़ते नजर आए। साथ ही उनका एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो एक लड़की को सैंडल पहना रहे हैं।

Kerala

दरअसल राहुल गांधी पदयात्रा में लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। उनके पास एक छोटी बच्ची भी चल रही थी। तभी उसकी सैंडल खुल गई। इस पर वो झुककर उसे सही करने की कोशिश करने लगी। तभी राहुल गांधी की नजर उस बच्ची पर पड़ी। वो तुरंत नीचे झुके और उस बच्ची को सैंडल पहनाई। इसके बाद यात्रा फिर से शुरू हो गई। इस घटना के वीडियो को कई कांग्रेस नेताओं ने शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा।

ओट्टप्पना में खत्म होगी यात्रा
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक आज की यात्रा ओट्टप्पना पहुंचने के बाद खत्म हो जाएगी। इसके बाद सभी कांग्रेस नेता अलाप्पुझा के नजदीकी गांव करुवट्टा में आराम करेंगे। 7.5 किमी की यात्रा का आखिरी चरण शाम को टी डी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, वंदनम में होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए कार्मेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पुन्नपरा में रुकने का इंतजाम किया गया है, जो 3.4 किमी दूर है।

पीएम मोदी पर कसा तंज
वहीं शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीतों को छोड़ा। चीते भारत में करीब 70 साल पहले लापता हो गए थे। इस पर राहुल गांधी ने तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा कि 8 चीते तो आ गए, अब ये बताइए, 8 सालों में 16 करोड़ रोजगार क्यों नहीं आए? युवाओं की है ललकार, लेकर रहेंगे रोजगार। इसके साथ ही उन्होंने #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस हैशटैग इस्तेमाल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+