Bharat Jodo Yatra:'मेरा भाई योद्धा है..' प्रियंका की बात सुनते ही भाई राहुल ने चूम लिया बहन को, लगाया गले

यूपी में राहुल गांधी की यात्रा का पड़ाव दो दिनों का है, यानी कि ये यात्रा 5 जनवरी तक उत्तर प्रदेश में होगी और इसके बाद ये हरियाणा में प्रवेश करेगी।

Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra (राहुल-प्रियंका का प्रेम): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पूरे 9 दिनों की ब्रेक के बाद मंगलवार को यूपी पहुंची, जहां गाजियाबाद में बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ अपने भाई और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। राहुल ने भी प्रियंका को मुस्कुराकर थैंक्यू कहा और उनके कंधे पर हाथरखकर मंच की तरफ प्रस्थान किया। इस यात्रा के दौरान भाई-बहन की गजब की कमेस्ट्री दिखाई दी, जिसमे सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।

'बड़े भाई की तरह अपनी बहन को जमकर दुलराया'

'बड़े भाई की तरह अपनी बहन को जमकर दुलराया'

एक छोटी बहन की तरह प्रियंका अपने भाई पर जमकर प्यार लुटाते दिखीं तो वहीं राहुल ने भी बड़े भाई की तरह अपनी बहन को जमकर दुलराया। पदयात्रा में भारी भीड़ से गदगद प्रियंका ने जब राहुल भाई की तारीफ में कसीदे पढ़ें तो राहुल ने प्यार से अपनी बहन को चूम लिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

'मेरे भाई...योद्धा हैं... योद्धा हैं'

'मेरे भाई...योद्धा हैं... योद्धा हैं'

लोनी बॉर्डर पर बने मंच से प्रियंका ने कहा कि 'मुझे मेरे बड़े भाई पर गर्व है, सत्ता के लोगों ने कोई कमी नहीं छोड़ी मेरे भाई की इमेज खराब करने में लेकिन मेरे भाई डरे नहीं, मुझे गर्व है आप पर, इन पर एजेंसी लगाई गईं। योद्धा हैं... योद्धा हैं। अडाणी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए, देश की मीडिया को खरीद लिया, देश की सरकारी संपत्ति को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए। न खरीद पाएंगे।"

' ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं'

' ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं'

उन्होंने आगे कहा कि 'अक्सर मुझसे लोग पूछते हैं कि भरी सर्दी में आपके भाई टीशर्ट पहनकर घूम रहे हैं तो क्या इन्हें ठंड नहीं लगती। आपको इनकी सुरक्षा के लिए डर नहीं लगता?'

'सब साथ चलिए, प्यार का पैगाम लेकर चलिए'

'तो इस बारे में मेरा जवाब ये है कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं, भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। सब साथ चलिए, प्यार का पैगाम लेकर चलिए।' हालांकि राहुल ने मंच पर भाषण नहीं दिया लेकिन वो लोगों के साथ हंसते-खिलखिलाते नजर आए। '

राहुल यूपी में 130 किमी पैदल चलेंगे

गौरतलब है कि यूपी में राहुल गांधी की यात्रा का पड़ाव दो दिनों का है यानी कि मंगलवार से प्रारंभ हुई ये यात्रा गुरुवार को यूपी में खत्म होगी और ये फिर हरियाणा में प्रवेश करेगी।

30 जनवरी को यात्रा का समापन

राहुल गांधी का टारगेट यूपी में 130 किमी पैदल चलने का है , आपको बता दें कि कन्याकुमारी से शुरु हुई इस यात्रा का समापन 30 जनवरी को कश्मीर में होगा, जहां राहुल गांधी श्रीनगर में राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे।

Recommended Video

    Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi की Special Bonding | Bharat Jodo Yatra | वनइंडिया हिंदी *Politics

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+