'राहुल गांधी युवा और स्मार्ट मैन हैं, 'पप्पू' नहीं', बोले पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन

रघुराम राजन ने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ क्योंकि मैं यात्रा के मूल्यों के लिए खड़ा हूं। मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं।

राहुल गांधी और रघुराम राजन, भारत जोड़ो यात्रा
Photo Credit:

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की महीनों से भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसका नेतृत्व कर रहे हैं। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की 'पप्पू' वाली छवि दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस सांसद 'पप्पू' नहीं, बल्कि स्मार्ट मैन है। रघुराम राजन पिछले महीने राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कुछ समय के लिए शामिल हुए थे।

इंडिया टुडे के मुताबिक, रघुराम राजन ने कहा कि मुझे लगता है राहुल गांधी की 'पप्पू' वाली छवि दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने कई मोर्चों पर उनके साथ बातचीत करते हुए लगभग एक दशक बिताया है। वह किसी भी तरह से 'पप्पू' नहीं है। वह एक स्मार्ट, युवा, जिज्ञासु व्यक्ति है।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra: Himachal पहुंची यात्रा, Rahul Gandhi पर क्या बोलीं Pratibha Singh |वनइंडिया हिंदी

    रघुराम राजन ने यह भी कहा कि वह राहुल गांधी के साथ इसलिए चले क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा के मूल्यों के लिए खड़े थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की आर्थिक नीतियों की आलोचना पर रघुराम राजन ने कहा कि वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के भी आलोचक थे। रघुराम राजन ने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ क्योंकि मैं यात्रा के मूल्यों के लिए खड़ा हूं। मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं।

    रायपुर की एक युवती अनम अली ने भारत जोड़ो यात्रा पर रैप निकाला है। जिससे वह रातों-रात इंटरनेट सनसनी बन गई। सोशल मीडिया पर रैप का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 'मिले कदम, जुड़े वतन..राहुल की जारी है भारत जोड़ो यात्रा' से रैप की शुरुआत कर रही हैं। वह राहुल गांधी को 21वीं सदी का 'महात्मा गांधी' बता रही हैं। रैप में अनम ने खुद को छात्र के रूप में परिचय दिया है। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से हैं और कांग्रेस समर्थक है।

    यह भी पढ़ें- पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन का खुलासा, बताया भारत जोड़ो यात्रा में शामिल क्यों हुए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+