भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- नोटबंदी छोटे व्यापारी, किसान पर आक्रमण था

Bharat Jodo Yatra: तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस (Congress) की 'भारत जोड़ो यात्रा' तेलंगाना के बाद अब महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में प्रवेश कर चुकी है। राहुल गांधी इस वक्त नांदेड़ जिले में, जहां उन्होंने गुरु नानक देव जी की जयंती पर यादगरी साहिबजादे बाबा जोरावर सिंहजी फतेह सिंहजी गुरुद्वारा पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी सिखों की पगड़ी में नजर आए। वहीं इसके बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नोटबंदी के 6 साल पूरे होने पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Rahul Gandhi

नोटबंदी को लेकर साधा पीएम मोदी पर निशाना

नांदेड़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई यह थी कि नोटबंदी काले धन को मिटाने के लिए नहीं थी बल्कि छोटे व्यापारी, किसान पर आक्रमण था। उसका नतीजा आज तक देश के हर गरीब को दिख रहा है। नोट बंदी के बाद गलत GST लागू किया जिसके बाद इस देश की रीढ़ की हड्डी को नष्ट, खत्म कर दिया।

राहुल गांधी ने देशभक्ति पर उठाए सवाल

वहीं उन्होंने आगे कहा कि यह कैसे देश भक्त हैं जो देश में नफरत फैला रहे हैं। एक भाई को दूसरे भाई से लड़ा रहे है, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ा रहे हैं, एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रहे, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रहे और फिर कहते हैं कि देश भक्त हैं। कौन से देश के भक्त हैं?

14 दिन महाराष्ट्र से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा

आपको बता दें कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 7 नवंबर को शाम को तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में दाखिल हो चुकी है। महाराष्ट्र में एंट्री होने के साथ ही राहुल गांधी की पदयात्रा 14 दिन के दौरान 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+