Bharat Jodo Yatra: कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी बोले-राहुल गांधी को मैंने मार दिया है

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 118वें दिन अपनी दसवीं प्रेसवार्ता में राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि 'जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैंने मार दिया उसको।

bharat jodo yatra congress rahul gandhi press conference haryana kurukshetra i killed rahul gandhi

Bharat Jodo Yatra, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा पहुंची हुई है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ये दसवीं प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मैंने राहुल गांधी को मार दिया। यहां जो बैठा है वो राहुल गांधी नहीं है। राहुल गांधी आपके और भाजपा के दिमाग में है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब राहुल मेरे दिमाग में नहीं है।

भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंची। कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी ने ब्रह्म सरोवर पर आरती की। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने टी-शर्ट सवाल पर पूछे गए सवाल पर कहा कि, मुझे ये फर्क नहीं पड़ता कि कोई मेरे बारे में क्या सोचता है? मैं तपस्वी था अब भी हूं। चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और मैं अपना काम कर रहे हूं। ये देश तपस्वियों का हैं, ना कि पुजारियों का।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सर्दी के समय टी-शर्ट पहनने को लेकर उन्हें अपनी मां सोनिया गांधी से डांट पड़ी है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हाथ का निशान जो कांग्रेस पार्टी का सिंबल है, यह अभय मुद्रा है। गौतम बुद्ध, भगवान महावीर और गुरुनानक भी इसी मुद्रा में देखे जाते हैं। यह शिव की पहचान है जोकि एक तपस्वी समझ सकता है।

राहुल ने आगे कहा कि, आपको कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तपस्या दिख रही है। हिन्दुस्तान का एक मजदूर या किसान नहीं जो मुझसे ज्यादा चला है पर चर्चा केवल मेरी हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि वह अपना काम कर रहे हैं, जैसा कि गीता में कहा गया है कि कर्म करो, फल की चिंता न करो। जब अर्जुन ने मछली की आंख पर निशाना साधा तो उन्होंने यह नहीं बताया कि वह आगे क्या करेंगे, गीता में भी कहा गया है कि अपना काम करो।

उन्होंने कहा कि यात्रा का लक्ष्य बीजेपी के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ है और यह राजनीतिक यात्रा नहीं है बल्कि लोगों को जोड़ने के लिए है। यह विचारधारा की यात्रा है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस, मोदी चाहते हैं कि हर कोई उनकी पूजा करे। इसका जवाब तपस्या है। कांग्रेस के साथ लाखों लोग तपस्या कर रहे हैं। देश में तपस्या का सम्मान होना चाहिए।

राहुल ने कहा कि, आरएसएस कहती है जो हमारी पूजा करेगा, उसका सम्मान होगा। ये लड़ाई पूजा और तपस्या के बीच है। कांग्रेस में कुछ कमी थी तो वो तपस्या की थी, जो इस यात्रा में ये पूरी हुई है। राहुल गांधी ने कहा बीएसपी और टीआरएस जैसी पार्टी से लड़ाई राजनीतिक है, लेकिन देश पर आरएसएस के कब्जे के बाद लड़ाई विचारधारा की है, धर्म की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+