बारिश हो या तूफान स्‍वदेशी 'भारत फोरकास्ट सिस्टम" करेगा हर मौसम की सटीक भविष्‍यवाणी, जानिए BFS की खासियत

Bharat Forecasting System: भारत ने मौसम पुर्वानुमान की दिशा में बड़ी छलांग लगाई है। भारी बारिश, तूफान समेत अन्‍य मौसम की घटनाओं की अब सटीक और तेज भविष्‍यवाणी होगी। सोमवार (26 मई 2025) को स्‍वदेशी भारत फोरकास्टिंग सिस्टम (BFS) लांच हो रहा है। हाई-रिजॉल्‍यूशन ग्लोबल फोरकास्‍ट मॉडल BFS को आकस्मिक मौसम की सटीक भविष्‍यवाणी करने के लिए विकसित किया गया है।

पुणे के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ट्रॉपिकल मीट्रोलॉजी (IITM) द्वारा विकसित इस सिस्‍टम का उद्धाटन आज पृथ्‍वी विज्ञान मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह उद्धाटन करेंगे। आइए जानते हैं आखिर भारत के इस वेदर फोरकास्‍ट सिस्‍टम की क्‍या है खासियत।

Bharat Forecasting System

IITM द्वारा विकसित किए गए इंडियन फोरकास्टिंग सिस्‍टम को सबसे हाई रिज़ोल्यूशन वाली मौसम भविष्यवाणी प्रणालियों में गिना जा रहा है क्‍योंकि ये इसके जरिए मौसम की भविष्‍यवाणी अधिक स्थानीयकृत होगी। इसलिए भारत फोरकास्टिंग सिस्टम (BFS) को भारत ने मौसम पूर्वानुमान की दिशा में एक मील का पत्‍थर माना जा रहा है।

BFS का रिजॉल्‍यूशन 6 किलोमीटर है

BFS का रिजॉल्‍यूशन 6 किलोमीटर है, यानी इसकी की मदद से मौसम विभाग अब 6 किमी के क्षेत्र के लिए भी पूर्वानुमान जारी कर सकेगा। ये अब तक किसी भी देश के पास इतनी सटीकता से मौसम का पुर्वानुमान लगाने का सिस्‍टम नहीं है।

BFS सुपरकंप्‍यूटर 'अर्का' की शक्ति से संचालित है

BFS सुपरकंप्‍यूटर 'अर्का' की शक्ति से संचालित है, जिसकी क्षमता 11.77 पेटाफ्लॉप्स है और यह 33 पेटाबाइट्स तक का डाटा स्‍टोरेज कर सकता है। अभी वर्तमान समय में प्रत्‍यूष सुपरकंप्‍यूटर का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। बीएफएस इसकी तुलना में मौसम पूर्वानुमान का समय कर देगा।

सटीक और स्थानीय स्तर पर करेगा मौसम की भविष्‍यवाणी

अभी तक ग्लोबल फोरकास्‍ट सिस्‍टम 12 किलोमीटर ग्रिड पर आधारित था लेकिन अब पहले से दोगुना अधिक सटीक और स्थानीय स्तर पर मौसम की जानकारी मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान का समय 10 घंटे से घटकर काफी कम हो जाएगा।

2 घंटे का भी सटीक पूर्वानुमान करेगा

इस सिस्‍टम में 40 डॉप्लर वेदर रडार से मिलने वाले आंकड़ों किया जाएगा। भविष्‍य में रडार की संख्‍या 100 रडार करने की प्‍लानिंग है। जिससे देश के हर कोने में त्वरित मौसम जानकारी उपलब्ध होगी। BFS अब 'नाउकास्ट' यानी अगले 2 घंटे का भी सटीक पूर्वानुमान दे सकेगा।

BFS से आपदा प्रबंध में क्रांतिकारी बदलाव आएगा

BFS सिस्‍टम से बाढ़, तूफान, गर्मी और ठंड की लहरों से संबंधी आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कृषि और आपदा प्रबंध में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इस सिस्‍टम से किसानों को समय पर बारिश और मौसम की जानकारी मिलेगी, जिससे फसल प्रबंधन और सिंचाई योजना बेहतर होगी। गांव-पंचायत स्तर तक सटीक मौसम सूचना मिलने से स्थानीय प्रशासन और आम लोगों को बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+