भारत बायोटेक 9 गुना सप्लाई बढ़ाए तो दिसंबर तक लग पाएगा सबको टीका, केंद्र ने SC में दी जानकारी

नई दिल्ली, जून 27: वैक्सीन की उपलब्धता पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के हलफनामे से पता चलता है कि यदि भारत को इस दिसंबर तक अपने सभी वयस्कों को वैक्सीन देने का लक्ष्य हासिल करना है तो भारत बायोटेक को अगले छह महीनों में अपने उत्पादन में सुधार करना होगा। एक मोटे अनुमान से पता चलता है कि कंपनी को लक्षित सप्लाई तक पहुंचने के लिए अपने मौजूदा स्तर से कम से कम नौ गुना आपूर्ति बढ़ानी होगी।

Bharat Biotech increase supplies by at least 9 times its current level to Help India Vaccinate All

भारत देश के सभी 93-94 करोड़ वयस्कों के टीकाकरण के लिए आवश्यक 187 करोड़ खुराक में से कोवैक्सिन की कुल 48 करोड़ खुराक की आपूर्ति भारत बायोटेक पर निर्भर है। जो कुल डोज का 26 फीसदी है। अभी तक देश में दिए गए कुल कोरोना वैक्सीन में से 12 फीसदी कोवैक्सीन के डोज दिए गए हैं। रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ भारत बायोटेक की वैक्सीन निर्माण सयंत्र का दौरा किया था।

अब तक लगभग 3.8 करोड़ कोवैक्सिन डोज दिए जा चुके हैं। केंद्र द्वारा जनवरी से जुलाई तक आपूर्ति के लिए भारत बायोटेक को 8 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया गया था। भारत बायोटेक ने 15 जून को कहा कि उसने अब तक चार करोड़ से अधिक डोज की आपूर्ति की है, कुछ खुराक राज्यों के पास स्टॉक में हैं। फिर भी भारत बायोटेक ने जुलाई के अंत तक अपनी आपूर्ति का आधा ही दिया है।

इसके अलावा, भारत बायोटेक के पास अगस्त से आपूर्ति की जाने वाली 19 करोड़ खुराक का एक बड़ा ऑर्डर है। जिसके लिए उसे पहले ही 30 प्रतिशत अग्रिम राशि प्रदान की जा चुकी है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपने हलफनामे में कहा है कि वह अगस्त और दिसंबर के बीच कोवैक्सीन की 40 करोड़ खुराक मिलने की उम्मीद कर रही है। इस साल के अंत में कोवैक्सीन की 21 करोड़ खुराक का एक और ऑर्डर कंपनी को दिया जा सकता है।

सवाल ये है कि, क्या भारत बायोटेक जुलाई से दिसंबर के बीच 44 करोड़ खुराक की आपूर्ति कर पाएगी। अगर कंपनी को वादे के अनुसार वैक्सीन की सप्लाई करनी है तो उसे अपनी क्षमता से लगभग नौ गुना अधिक उत्पादन करना होगा। जबकि कंपनी को पिछले पांच महीनों में चार करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिए संघर्ष करना पड़ा है। हालांकि भारत बायोटेक ने जुलाई से शुरू होने वाली अपनी विभिन्न इकाइयों की उच्च उत्पादन क्षमता का हवाला देते हुए वादा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+