#bharatbandh: मध्य प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन, मुरैना और ग्वालियर में 6 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के सागर और ग्वालियर में दलितों के प्रदर्शन के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है।

नई दिल्ली। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ दलित संगठनों ने सोमवार को देशभर में प्रदर्शन किया। भारत बंद के आह्वान पर देश के अलग-अलग शहरों में दलित संगठन और उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। कई जगह ट्रेनें रोकी गई हैं। इसके अलावा कुछ शहरों में झड़प की घटनाएं भी सामने आई । मध्य प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन के बाद ग्वालियर और सागर में धारा 144 लागू दी गई। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुरैना में दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई । वहीं ग्वालियर में दलितों के प्रदर्शन के दौरान दो गुटों में झड़प के दौरान 2 लोगों की मौत हुई। मध्य प्रदेश के मुरैना और ग्वालियर में हुए हिंसक प्रदर्शन में कुल 6 लोगों की मौत की खबर आई।

मध्य प्रदेश में हिंसक हुआ दलितों का प्रदर्शन, मुरैना में गोली लगने से एक युवक की मौत

मध्यप्रदेश के सागर और ग्वालियर में दलितों के प्रदर्शन के बाद धारा 144 लागू कर दी गई । वहीं, भिंड के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया । भिंड के अलावा लहार, गोहद और मेहगांव में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुरैना के स्टेशन क्षेत्र में भीड़ ने दुकानों में आग लगा दी। इस दौरान हमले में पुलिस और मीडियकर्मी भी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की।

देश भर में दलित संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपील की है कि सांप्रदायिक तनाव ना पैदा करें। वहीं अनंत कुमार ने कहा है कि दलितों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+