Bharat Bandh: ग्वालियर में गोली चलाने वाले की हुई पहचान, नाम है राजा चौहान!

Recommended Video

    Bharat Bandh: Gwalior में सरेआम Firing करने वाले शख्स की हुई पहचान, Raja Chauhan | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। सोमवार को दलित संगठनों के भारत बंद के आह्वान के बाद देशभर में हिंसा हुई है। सबसे ज्यादा आठ मौतें मध्य प्रदेश में हुई हैं। मध्य प्रदेश से दिनभर पत्थरबाजी, आगजनी और फायरिंग की खबरें आती रहीं। ग्वालियर से एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स रिवाल्वर से फायरिंग करता दिख रहा है। ये शख्स सीधे गोली चलाता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है। इस शख्स को शुरू में भारत बंद के समर्थन में उतरा प्रदर्शन ही बताया गया लेकिन बसपा नेता देवाशीष जरारिया ने इस शख्स को लेकर दावा किया है कि इसने भारत बंद को हिंसक बनाने के लिए ऐसा किया है और इसने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाकर तीन लोगों की जान ली है।

    गोली चलाने वाला राजा चौहान

    गोली चलाने वाला राजा चौहान

    वीडियो में गोली चला रहे शख्स की पहचान बसपा युवा के अध्यक्ष देवाशीष जररिया ने बताई है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट ने इस शख्स की फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट और उसकी तस्वीर भी शेयर करते हुए ट्वीट किया कि ग्वालियर में गोली चला रहा शख्स राजा सिंह चौहान है। इसके सभी साथी तोमर बिल्डिंग चौहान प्याऊ ग्वालियर के रहने वाले है। इसने गोली चलाकर दलित समुदाय के 3 लोगो को मार दिया है। ये शख्स स्कूल में मेरा सीनियर था। एक और ट्वीट में उन्होंने राजा की रिवाल्वर हाथ में लिए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ये है वो राजा चौहान जिसने शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे आन्दोलकारियों पर गोली चलाई है।

    राजा ने फेसबुक अकाउंट डिलीट किया

    राजा ने फेसबुक अकाउंट डिलीट किया

    देवाशीष के दावे के बाद राजा चौहान ने फेसबुक से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। वहीं दलित संगठनों से जुड़े लोगों ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना और कई शहरों में बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा से दूसरे सहयोगी दलों के लोग सड़कों पर थे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर हमले किए। भिंड में बजरंग दल और प्रदर्शनकारियों में टकराव भी हुआ। दलित संगठनों के लोग कह रहे हैं कि भाजपा के लोगों ने प्रदर्शन को हिंसक बनाया।

    सोमवार को देशभर में हुई है हिंसा

    सोमवार को देशभर में हुई है हिंसा

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट पर फैसले के खिलाफ दलित संगठनों के बुलाए भारत बंद ने कई शहरों में हिंसक रूप ले लिया था। मध्य प्रदेश के कई शहरों मे कर्फ्यू भी लगाना पड़ा है। उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में धारा 144 लगी हुई है। ज्यादातर जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद हैं। कई शहरों में हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+