Bharat Bandh: भारत बंद को लेकर सोशल मीडिया पर क्या बोल रही है पब्लिक, जानिए आम जनता की प्रतिक्रिया?
Bharat Bandh 2024: अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज 21 अगस्त को दलित और बहुजन संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है।
दलित संगठनों के अलावा इस भारत बंद को कई अलग-अलग राज्यों में कई राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार से संविधान संशोधन की मांग की थी। मायावती ने कहा है कि भारत बंद को बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Bharat Bandh 2024 LIVE: प्रदर्शनकारियों ने आरा रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम किया
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। अखिलेश यादव ने कहा है सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, ''आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। ये शोषित-वंचित के बीच चेतना का नया संचार करेगा और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के खिलाफ जन शक्ति का एक कवच साबित होगा। शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार होता है। जन-आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं।''
सोशल मीडिया पर भी हैशटैग भारत बंद ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में आइए जानें सोशल मीडिया पर आम जनता इस भारत बंद को लेकर क्या बोल रही है?
'भारत बंद का समर्थन इसलिए क्योंकि सरकार की मंशा न्याय देने की नहीं है'
एक्स यूजर @DrLaxman_Yadav ने लिखा, ''भारत बंद का समर्थन इसलिए क्योंकि सरकार और सरकारी ख्याल के लोगों की मंशा न्याय और समता देने की नहीं है। वे बिना ठोस आंकड़ों और रोड-मैप के उप-वर्गीकरण के आधार पर विभाजन करके समाज को आपस में ही उलझा देने की है। NFS और निजीकरण के बाद ये नीति प्रतिनिधित्व को घटाएगी।''
ये भी पढ़ें- Bharat Bandh: आखिर क्यों आज देशभर में भारत बंद का आह्वान, जानें 10 बड़ी बातें
@RebelJassi यूजर ने लिखा, ''हम हमारा हक मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते। शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद का समर्थन करें! अन्याय के खिलाफ अपनो के साथ खड़े होकर, न्याय दिलाने वाले सभी साथी पोस्ट को शेयर करें। जय भीम जय भारत जय संविधान।''
@baserbhai10 ने लिखा, ''सुप्रीम कोर्ट द्वारा SC/ST आरक्षण वर्गीकरण एवं क्रीमीलेयर के फैसले के विरोध में एवं कोलेजियम सिस्टम और लैट्रल इंट्री को खत्म करने के लिए झारखंड में भारत बंद पूर्ण रूप से सफल है।''
चिराग पासवान का वीडियो खूब किया जा रहा है शेयर
केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान का अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर एक वीडियो आम यूजर द्वारा बहुत शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में चिराग पासवान कहते हुए दिख रहे हैं कि, आज भी दलित को घोड़ी पर नहीं बैठने देते, मंदिर में घुसने नहीं देते जब भेदभाव हो रहा है तो क्रीमी लेयर कैसे बना सकते हैं?
चिराग पासवान के इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है। एक यूजर ने @proofdo ने चिराग पासवान के इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ''चाहे कोई किसी पार्टी, विपक्ष में हो!! जो इंसान अपने हक स्वाभिमान की लड़ाई में अपने समाज के प्रति कटिबद्ध है, वो जागरूक है।''
वहीं एक अन्य यूजर @NirmlChoudhary ने लिखा, ''माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर और उप वर्गीकरण को लेकर जो फैसला सुनाया है। उसके विरोध में भारत के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग द्वारा 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है, जिसका मैं पूर्णतय समर्थन करता हूं। मेरा अपने सभी युवा साथियों और छात्रों से अनुरोध है सभी शांति पूर्ण तरीके से भारत बंद में सहयोग कर इसे सफल बनाएं।''
एक यूजर @manojpehul ने किरोड़ी लाल मीणा का वीडियो शेयर कर लिखा, ''किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ हूं। मेरे गांव में एक व्यक्ति 30 साल से पहाड़ खोद मजदूरी कर पेट पाल रहा है। उसका बेटा भी इस पर काम कर रहा है। वह मेरा पड़ोसी है, जबकि मैं डॉक्टर बन गया। कैबिनेट मंत्री बन गया, मेरा भाई अफसर बन गया, लेकिन मेरा पड़ोसी अब तक कुछ नहीं बन पाया। जो मेरा पड़ोसी है, वो भी मेहनत कर रहा है। उसे भी कुछ मिलना चाहिए। इसलिए अब उसे भी मौका मिलना चाहिए।''
भारत बंद को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। वहीं कई लोगों ने दिल्ली से लेकर मुंबई तक के शहरों की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की हैं, जिसमें जाम का असर नहीं दिखर रहा है। दिल्ली की लगभग सभी बाजारें खुली हैं।












Click it and Unblock the Notifications