कांग्रेस का नेता जमीनी होना चाहिए न कि पैराशूट से आया हुआ: भंवर लाल शर्मा

कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस बयान पर भंवर पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के नेता और चुनाव तरीकों पर बोलने की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपना काम कर रही है और भंवर अपना काम कर रहे हैं। दरअसल, लोक सभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस को आए दिन कोई न कोई एक नया सुझाव दे रहा है। गत दिन कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ नेता टीएच मुस्तफा ने अपने बयान में राहुल गांधी को 'जेाकर' कह दिया। हालांकि इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
चुनावी विशेषज्ञों का कहना है कि कांग्रेस का बुरा दौर चल रहा है और आने वाले कुछ सालों तक कांग्रेस काे इसी दौर में रहने की आदत डालनी होगी। भंवर लाल ने अपने बयान में यह भी कहा है कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा में कांग्रेस की हार पक्की है। उन्होंने कांग्रेस को पथभ्रष्ट करार देते हुए गहरे चिंतन की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications