ममता दीदी के लिए दार्जिलिंग से चुनावी मैदान मे 'गोल' करेंगे बाइचुंग भूटिया

उन्होंने कहा कि इस मोड़ पर मैं सभी से पर्वतीय इलाके के विकास के लिए तत्परता और इमानदारी से काम करने का वादा कर सकता हूं। मैं दार्जिलिंग की जनता को आश्वस्त कर सकता हूं कि मैं अपने प्रयासों में विफल नहीं हो सकता हूं। दार्जिलिंग क्षेत्र की जनता द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान की दिशा में ममता बनर्जी के प्रयासों की सराहना करते हुए भूटिया ने कहा कि उनके प्रति ममता ने जो भरोसा जताया है उससे वे गौरवान्वित महसूस करते हैं।
भूटिया ने गोरखालैंड आंदोलन को संवेदनशीलता से सम्भालने के लिए ममता की तारीफ की। इस आंदोलन के कारण दार्जिलिंग इलाके में बीते साल अशांति फैल गई थी। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा दार्जिलिंग को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने के लिए आंदोलनरत है। भूटिया ने कहा कि दो महीने पहले उनके सामने राजनीति में उतरने की पेशकश की गई थी। बकौल भूटिया, "दो महीने पहले मुझे इसका प्रस्ताव मिला था लेकिन मैं अब जाकर इस पर फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications