CM भगवंत मान ने PM मोदी से की मुलाकात, पंजाब की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मांगा 50000 Cr. रु का पैकेज

नई दिल्ली, 24 मार्च: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्र के समर्थन की जरूरत है। मान ने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति बदहाल है। हमने राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए 2 साल के लिए प्रति वर्ष 50,000 करोड़ रुपए के पैकेज की मांग की है।

Bhagwant Mann Demands Rs 50000 Crore Package from PM To Improve punjab Financial Situation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पीएम के साथ मुलाकात अच्छी रही। प्रधानमंत्री ने मुझे चुनाव जीतने और मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी, अच्छी सेहत की कामना की। भगवंत मान ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से कहा है कि पंजाब देश की आजादी के दौरान भी और अब देश की आजादी कायम रखने में भी अपना सीना तान कर खड़ा रहता है। नेशनल सिक्योरिटी के लिए भी पंजाब को आपका सहयोग चाहिए।

पीएम ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

भगवंत मान ने कहा कि कई बार देश के दुश्मन कोशिश कर चुके हैं कि पंजाब का माहौल बिगड़ जाए, लेकिन पंजाब के जो सोशल बॉन्डिंग है वह बहुत मजबूत है, यहां के लोग अमन और शांति चाहते हैं। पीएम ने आश्वासन दिया है कि जो भी प्रस्ताव लाएंगे, देश की सुरक्षा के लिए उनकी ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+