सावधान: 19 सितंबर को इन 3 राज्यों में होने वाली है आफत की बारिश
नयी दिल्ली। मौसम विभाग की पूर्वानुमान को माने तो गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लोग सावधान हो जाएं। 19 सितंबर को यहां आसमान ने आफत बरसने वाली है। बहुत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इस बारे में अलर्ट जारी कर दिया है।
Alert! आ गया हाई टाइट, बरतें ये सावधानी

ऐसा अनुमान है कि गुजरात के तमाम इलाकों में 19 से लेकर 20 सितंबर तक 12 से लेकर 25 सेमी प्रति दिन के हिसाब से झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ-साथ महाराष्ट्र के विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश के तमाम इलाकों के लिए मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 15 तारीख को एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी से दक्षिण ओडिशा और उत्तरी ओडिशा में दाखिल हुआ था। जिसकी वजह से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तमाम इलाकों में 12 से लेकर 24 सेमी की बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब ये डिप्रेशन मध्य भारत में नागपुर के पास पहुंच कर और ताकतवर हो गया। जिसकी वजह से इन इलाकों में भारी बारिश की अशंका है।
ये बारिश अगले 48 घंटों तक जारी रहने की आशंका है। विभाग के अनुमान के मुताबिक 19 तारीख को गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। गुजरात के बाद ये वेदर सिस्टम राजस्थान होते हुए जम्मू-कश्मीर में दाखिल होगा।












Click it and Unblock the Notifications