जानलेवा हुई राजधानी दिल्ली की हवा, घर से न निकलने की सलाह

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा जानलेवा हो गई है। हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। राजधानी की हवा का गुणवत्ता स्तर लगातार खराब हो रही है। लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। स्थिति ऐसी है कि लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इतना ही नहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने चिंता जाहिर की है कि दीवाली के बाद स्थिति और बिगड़ने वाली है।

जहरीली हुई दिल्ली की हवा

जहरीली हुई दिल्ली की हवा

सीपीसीबी ने दिल्ली वालों को चेतावनी जारी की है कि 1 नवंबर से 10 नवंबर के बीच लोग ठहलने न निकले। दरअसल दिल्ली में रविवार को मोटी धुंध की चादर छाई रही। सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली में कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक 381 दर्ज पर पहुंच चुकी है। इस मौसम में खराब वायु गुणवत्ता का यह सबसे अधिक सूचकांक है। ये आंकड़ा दर्शाता है कि दिल्ली की हवा कितनी जानलेवा हो चुकी है।

घर से बाहर न निकलने की सलाह

घर से बाहर न निकलने की सलाह

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में धुंए की वजह से धुंध की मोटी चादर छाई हुई है, जिसकी वजह प्रदूषण का लगातार बढ़ता स्तर है। ये लोगों के स्वास्थ के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वो कम से कम घर से बाहर निकले।

दीवाली के बाद और बिगड़ेगी स्थिति

दीवाली के बाद और बिगड़ेगी स्थिति

अगर आंकड़ों को देखें तो 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा' माना जाता है। वहीं 51 और 100 के एक्यूआई को 'संतोषजनक' हवा माना जाता है। अगर एक्सूआई 101 और 200 के बीच हो तो मध्यम श्रेणी में आता है, लेकिन 201 और 300 के बीच वाले एक्सूआई को खतरनाक और 301 से अधिक वाले को बेहद खतरनाक माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+