सुप्रीम कोर्ट ने कहा: सड़क पर भीख मांगने से अच्छा है महिलाएं डांस बार में डांस करें
मुंबई। डांस बार मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक कड़ी टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सड़क पर भीख मांगने और दूसरे गलत तरीकों से पैसा कमाने से बेहतर है कि महिलाएं डांस बार में काम कर लें। जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस शिव कीर्ति सिंह की बेंच ने कहा की किसी न किसी बहाने से बार-बार महाराष्ट्र सरकार डांस बार पर बैन लगाने की कोशिश न करे। अब बार डांसरो को छुआ या उनपर लुटाए नोट तो लगेगा 50 हजार जुर्माना

कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा महिलाओं के सम्मान को मेंटेन करना होगा। अश्लीलता किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं। लेकिन डांस नहीं हो ऐसा नहीं हो सकता। कोर्ट ने आगे कहा कि डांस बार का लाइसेंस लेने के लिए BMC के स्वास्थ्य विभाग की मंजूरी की जरूरत नहीं। कोर्ट ने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट पहले ही (होटल का लाइसेंस लेते समय) हेल्थ सर्टिफिकेट लेते हैं ऐसे में दुबारा इसकी जरूरत नहीं।












Click it and Unblock the Notifications