सानिया के बेटे से मिलने पहुंची फराह खान, शेयर की ये तस्वीर

मुंबई। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हाल ही मां बनी है। सानिया ने बेटे को जन्म दिया है। सानिया के मां बनने की खबर सबसे पहले कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने ट्वीटर के जरिए दी। फराह हमेशा से सानिया मिर्जा के और उनके परिवार के खरीब रही है। इसका एक और नजारा उस वक्त देखने को मिला जब फराह पहली बार मां बनी सानिया से मिलने पहुंची। फराह खान सानिया मिर्जा और उनके बेटे से मिलने उनके घर पहुंची। फराह और सानिया अक्सर एक दूसरे की खूशियों में शामिल होते दिखते हैं।

सानिया के बेटे से मिलने पहुंची फराह खान, शेयर की ये तस्वीर

फराह पहली शख्सियत थीं जो हॉस्पिटल में सानिया से मिलने पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले ये खबर मीडिया को दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपनी और सानिया की एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों के बीच की बॉन्डिंग को आसानी से देखा जाता है। फराह ने जिस अंदाज में सानिया के साथ वक्त बिताया, उससे लगता है कि दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं।

लव यू सानिया. बेटा बहुत ही सुंदर है

तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने सानिया के घर आए नए मेहमान बेबी बॉय की तारीफ की। फराह ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हम हमेशा से एक दूसरे के साथ रहे है। लव यू सानिया. बेटा बहुत ही सुंदर है। इस बार मैं बहुत कम समय के आई हूं लेकिन फिर से आउंगी। तुम सभी को आशीर्वाद।'

सानिया की तस्वीर शेयर करते हुए उनके मां बनने की घोषणा की

फराह ने पिछले ही हफ्ते सोशल मीडिया पर सानिया की तस्वीर शेयर करते हुए उनके मां बनने की घोषणा की थी। तभी उन्होंने वादा किया था कि वो उनसे मिलने जल्दी ही जाएंगी। हाल ही में रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर शेयर की थी, जो वायरल हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+