Dharma Sansad Board: गुरू शंकराचार्य ने किया 'धर्म संसद बोर्ड' का ऐलान, तरुण राठी बने सलाहकार, कही खास बात

गुरू शंकराचार्य ने कहा कि 'लोग मांग कर रहे थे कि अश्लील और भड़काऊ कंटेट को रोकने के लिए एक समिति बनाई जाए इसलिए 'धर्म संसद बोर्ड' का ऐलान किया है।'

Dharma Sansad Board

Dharma Sansad Board: हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' के 'बेशर्म रंग' गाने पर जमकर बवाल मचा, क्योंकि इस गाने में फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसकी वजह से उन पर धर्म का मजाक उड़ाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा, जगह-जगह फिल्म के पोस्टर फाड़े गए तो कहीं पर शाहरुख खान का पुतला जलाया गया। वैसे केवल ये फिल्म नहीं इससे पहले भी कई फिल्मों पर हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने का आरोप लग चुका है।

'धर्म सेंसर बोर्ड' के गठन का ऐलान

इसलिए अब इस बारे में जगत गुरू शंकराचार्य ने बड़ा कदम उठाया है, उन्होंने 'धर्म सेंसर बोर्ड' के गठन का ऐलान किया है, जिसमें सलाहकार उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष तरुण राठी को बनाया गया है। ये बोर्ड फिल्मों, OTT और टीवी शोज में हिंदू धर्म से जुड़े कंटेट को नियंत्रित करने‌ और हिंदु प्रतीकों की छेड़छाड़ से पैदा होने वाले बवाल को रोकने का काम करेगा। यही नहीं ये बोर्ड सभी प्लेटफार्म पर कंटेट के प्रसारित होने से पहले उसकी समीक्षा भी करेगा।

Dharma Sansad Board

इस खास मौके पर जगत गुरू शंकराचार्य ने कहा कि 'लंबे वक्त से लोग मांग कर रहे थे कि अश्लील और भड़काऊ कंटेट को रोकने के लिए एक समिति बनाई जाए जो संचार माध्यमों में फैल रही अश्लीलता, हिंसा, उग्रता और धर्म विशेष के खिलाफ हो रही बयानबाजी को रोकने का काम करे, जिससे लोगों की भावनाएं आहत ना हो, इसलिए 'धर्म संसद बोर्ड' का गठन किया गया है, ये बोर्ड पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए फिल्मों, OTT और टीवी शोज पर दिखाई जा रही सामग्री की निगरानी करेगा।'

बोर्ड कंटेट की क्वालिटी भी चेक करेगा

तो वहीं तरुण राठी ने कहा कि 'ये बोर्ड केवल हिंदू धर्म की रक्षा के लिए काम नहीं करेगा बल्कि ये बोर्ड कंटेट की क्वालिटी भी चेक करेगा, उसकी पैनी निगाहें इस पर भी होगी कि हम मनोरंजन के नाम पर लोगों को क्या परोस रहे हैं? बोर्ड जनता को मनोरंजन का ख्याल रखते हुए और उन्हीं चीजों को अनुमति देगा जो कि किसी की भी भावनाओं को आहत ना करें।'

Dharma Sansad Board

ये है 'धर्म संसद बोर्ड' के सदस्यों की पूरी लिस्ट

  • शंकराचार्य मुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 1008
  • सुरेश मनचंदा (मीडिया विशेषज्ञ)
  • पीएन मिश्रा (सुप्रीम कोर्ट के वकील)
  • स्वामी चक्रपाणी (प्रवक्ता, सनातन धर्म)
  • नीरजा माधवजी (साहित्य एवं संस्कृति संबंधी मामलों की विशेषज्ञ)
  • मानसी पांडे (अभिनेत्री)
  • कैप्टन अरविंद सिंह भदौरिया (सामाजिक मामलों के विशेषज्ञ)
  • प्रीति शुक्ला (संस्कृति मामलों के विशेषज्ञ)
  • डॉ. गार्गी पंडित (सनातन धर्म के विशेषज्ञ)
  • डॉ. धर्मवीर (इतिहासकार व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के पूर्व निदेशक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+