यूं गले मिले मोदी-नेतन्याहू, बेमिसाल दोस्ती की गवाही देती हैं ये तस्वीरें
Recommended Video

नई दिल्ली। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भारत में छह दिनों तक रहेंगे और उनके साथ ज्यादातर वक्त पीएम मोदी ही दिखाई देंगे। नई दिल्ली के तीन मूर्ति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शाम को ग्रैंड डिनर का आयोजन होगा, जिसकी मेहमाननवाजी स्वयं पीएम मोदी करेंगे। पिछले साल इजराइल की यात्रा करने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। जिस प्रकार से इजराइली पीएम ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत किया था, बिल्कुल वो ही दृश्य मोदी ने नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट बेंजामिन नेतन्याहू से गले लगकर एक बार फिर दोहरा दिया।

15 मिनट में मोदी से तीन बार गले लगे थें बेंजामिन
जब पीएम मोदी पहली बार इजराइल पहुंचे, तब जिस प्रकार से बेंजामिन नेतन्याहू ने उनके स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाकर वेलकम किया, वो दृश्य हर किसी के जहन में है। बेंजामिन नेतन्याहू ने यहां तक कहा दिया था कि इजराइल भारत के दोस्त ने 70 साल लगा दिए। वह दृश्य भी अनोखा था, जब पीएम मोदी के इजराइल पहुंचते ही पहले के 15 मिनट में बेंजामिन ने उनसे तीन बार गले लगाया था।

भारत-इजराइल दोस्ती की नई इबारत
जिस तरह से पीएम मोदी की यादगार इजराइल यात्रा थी, ठीक उसी प्रकार बेंजामिन नेतन्याहू की भी छह दिनों की यह भारत यात्रा बहुत कुछ खास होने वाली है। बेंजामिन नेतन्याहू ने नई दिल्ली उतरते ही तीन मूर्ति चौक पर पहुंचकर उन शहीदों को श्रद्धांजली दी, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इजराइल के हाईफा शहर को तुर्की के सैनिकों से आजाद करवाया था। इसमें अंग्रेजी हुकूमत के दौरान जोधपुर, हैदराबाद और मैसूर रियासत की सेना ने भाग लिया था। बेंजामिन नेतन्याहू जब तीन मूर्ति पहुंचे, तभी से इस ऐतिहासिक जगह को 'तीन मूर्ति हाईफा चौक' नाम देकर भारत-इजराइल ने अपनी दोस्ती की नई इबारत लिख दी।

कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर
बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी लगभग पूरे दौरे पर साथ नजर आएंगे। नेतन्याहू पहली बार भारत आए हैं और इस बीच दोनों देशों की डिप्लोमेटिक दोस्ती के भी पूरे 25 साल हो चुके हैं। भारत की यात्रा करने वाले एरियल शेरोन पहले इजराइली पीएम थे, जो वाजपेयी के दौर में नई दिल्ली पहुंचे थें। इस बार भारत आए बेंजामिन अपने इस खास मुल्क के साथ डिफेंस, सिक्योरिटी, इकनॉमिक और इरिगेशन को लेकर कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे












Click it and Unblock the Notifications