बेनी बोले RSS ने ही कराई गांधी जी की हत्या, सरदार पटेल के पत्र साबित कर सकते हैं
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या पर एक बार फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी की हत्या की साजिश आरएसएस ने ही रची थी। बेनी प्रसाद ने कहा कि आरएसएस के खिलाफ सबूत मिलने के बाद तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल ने संघ परिवार पर प्रतिबंध लगा दिया था और इसके कई नेताओं को जेल भी भेजा था।
अखिलेश व राज्यपाल में फिर ठनी, राम नाईक ने पीएम व राष्ट्रपति को लिखा पत्र

कोर्ट में RSS कार्यकर्ता ने स्वीकार किया था
बेनी प्रसाद ने आरएसएस पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए कहा कि संघ के कार्यकर्ताओं ने कोर्ट में बयान दिया था कि 30 जनवरी को रात 12 बजे अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, रेडियो ऑन रखिएगा।
सरदार पटेल के पत्र साबित कर सकते हैं
गांधी जी की हत्या के मामले में बेनी प्रसाद ने सरदार पटेल के पत्रों को सार्वजनिक किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया जाता है तो सच लोगों के सामने आ जाएगा और यह साबित हो जाएगा कि गांधी जी की हत्या आरएसएस ने ही करवाई है।
राहुल गांधी ने भी RSS को ठहराया था जिम्मेदार
इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आरएसएस पर हमला बोलते कहा था कि गांधी जी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ है जिसके बाद उन्हें कोर्ट तक भी जाना पड़ा था जहां कोर्ट ने उन्हें हिदायत दी थी कि गांधी जी की हत्या के बारे में आरएसएस का नाम ना लें।
अखिलेश यादव की तारीफ के कसीदें पढ़े
शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए बेनी प्रसाद वर्मा ने आरएसएस पर ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उनका चेहरा व काम दोनों ही बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि लोग जानबूझकर अखिलेश यादव को बदनाम कर रहे हैं।
बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि अखिलेश सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन अपने ही कुछ लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जिसकी वजह से सरकार की बदनामी हो रही है। अखिलेश की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य पार्टी के पास अखिलेश जैसा बेदाग चेहरा नहीं है।
-
Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications