बेनी प्रसाद वर्मा हुए बेकाबू, नरेंद्र मोदी को कहा 'जानवर'

बेनी प्रसाद के विवादित बयानों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रैली को संबोधित किए जाने के दौरान बेनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी यह लोकसभा चुनाव शराब की तस्करी से मिले हुए पैसों से कर रह हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि आखिरकार एक जानवर को कैसे दूसरा चलाता है। बेनी के तीखे वाणों पर भाजपा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
बता दें कि नरेंद्र मोदी को गुंडा कहे जाने पर बेनी प्रसाद वर्मा को चुनाव आयोग पहले ही नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन बेनी के बोल रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पहले इस महीने की शुरूआत में गोंडा में एक जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने मोदी की तुलना जानवरों से कर डाली थी।
बेनी ने कहा था कि यह देश लोकतंत्र का मंदिर है। इस मंदिर की हिफाजत करना यहां की आवाम का फर्ज है। कुछ कुत्ते होते हैं वे मंदिर में आते हैं और टांग उठा देते हैं, ऎसे कुत्तों से मुल्क की जमूरियत को बचाना है। इससे पहले गोंडा में ही एक और जनसभा में बेनी ने मोदी को गुंडा कहा था। गौरतलब है कि गुरूवार को ही चुनावी भाषणों में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादस्पद बयान पर प्रथम दृष्टया आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
चुनाव आयोग ने बेनी प्रसाद वर्मा को शनिवार सुबह तक आरोपों पर अपना पक्ष पेश करने को कहा है। ऎसा नहीं होने पर आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। यह कारण बताओ नोटिस उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारियों की शिकायतों और रिपोटों के बाद जारी किया गया है। आयोग मोदी के खिलाफ "सबसे बडे गुंडे" की वर्मा की टिप्पणी पर पहले ही अपनी अप्रसन्नता जता चुका है।
<center><iframe width="100%" height="390" src="//www.youtube.com/embed/tav8QFVN9mo" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications