भारत में दुनिया का दूसरा सबसे भीड़भाड़ वाला शहर, सिर्फ 10 किमी चलने में लगते हैं इतने मिनट

Karnataka: डच लोकेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट टॉमटॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) को लंदन के बाद दुनिया के दूसरे सबसे भीड़भाड़ वाले शहर का दर्जा दिया गया है।

bengaluru

Karnataka News: क्या आप जानते हैं कि इंडिया में एक ऐसा शहर भी है जोकि भीड़भाड़ वाले शहरों की लिस्ट में लंदन के बाद दूसरे नंबर है। हां, ये सच है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) को लंदन के बाद दुनिया के दूसरे सबसे भीड़भाड़ वाले शहर का दर्जा दिया गया है। हालांकि, ये बात अलग है कि बेंगलुरु के लोगों के लिए इसमें कोई भी आश्चर्य की बात नहीं है। हां, अन्य शहर के लोगों के लिए जरूर ये रिपोर्ट हैरान कर सकती है।

डच लोकेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट टॉमटॉम ने जारी किए आंकड़े
दरअसल, ये आंकड़े डच लोकेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट टॉमटॉम ने प्रकाशित किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 के दौरान बेंगलुरु के लोगों को 10 किमी की दूरी तय करने में 29 मिनट और 10 सेकंड का समय लगा। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि, 2022 में बेंगलुरु में यात्रा के लिए सबसे अधिक व्यस्त ट्रैफिक वाला दिन 15 अक्टूबर था, जब शहर के भीतर 10 किमी की यात्रा करने का औसत समय 33 मिनट और 50 सेकंड तक बढ़ गया, जो लगभग लंदन के औसत यात्रा समय के करीब था।

सबसे अधिक ट्रैफिक वाले शहरों में लंदन पहले स्थान पर
रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक ट्रैफिक वाले शहरों में लंदन पहले स्थान पर रहा। लंदन में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 36 मिनट और 20 सेकंड का समय लगा। भीड़ भाड़ वाले शहरों की लिस्ट में आयरलैंड का डबलिन तीसरे स्थान पर रहा, जबकि इंडिया की राजधानी दिल्ली 32 में नंबर पर और मुंबई 47वें नंबर पर दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- इस देश में हुंडई की इलेक्ट्रिक कारों के दीवाने हुए लोग, एक महीने में बिक गईं 1 लाख से ज्यादा कारें

{document1}

लिस्ट में मुंबई और पूणे भी शामिल
रिपोर्ट में बताया गया कि, सिटी सेंटर श्रेणी में, डबलिन, आयरलैंड तीसरा भीड़भाड़ वाला स्थान था, इसके बाद जापान में साप्पोरो, इटली में मिलान और भारत में पुणे छठे स्थान पर था। भारत के अन्य भीड़भाड़ वाले शहर नई दिल्ली 34वें स्थान पर और मुंबई 47 स्थान पर था। वहीं अगर मेट्रो क्षेत्र श्रेणी की बात करें तो बोगोटा सबसे अधिक ट्रैफिक वाला शहर है, इसके बाद मनीला, साप्पोरो, लीमा, बेंगलुरु (5), मुंबई (6), नागोया, पुणे, टोक्यो और बुखारेस्ट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+