Lok Sabha Polls: बेंगलुरु में Vote डालने पहुंची महिला हुई बेहोश, कतार में मौजूद डॉक्टर ने यूं बचाई जान-VIDEO

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू और कश्मीर) के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुक्रवार को जारी हैं। इस बीच, बेंगलुरु की महिला पोलिंग बूथ एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला जेपी नगर स्थित जम्बू सावरी दिन्ने में अपना वोट डालने पहुंची। लेकिन, मतदान केंद्र पर पानी पीते वक्त अचानक महिला गिर गई।

गनीमत रही कि बोम्मसंद्रा में नारायण स्वास्थ्य केंद्र के किडनी विशेषज्ञ डॉ. गणेश श्रीनिवास प्रसाद घटनास्थल पर मौजूद थे। डॉक्टर ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और महिला को चेक किया। डॉक्टर ने महिला को कार्डियक अरेस्ट का दावा करते हुए सीपीआर दिया। डॉक्टर की तत्परता से महिला की जान बच सकी। आइए जानते हैं क्या है पूरी घटना?

Bengaluru Woman Voter faints

मामला जेपी नगर स्थित जम्बू सावरी दिन्ने इलाके का है। यहां बनाए गए मतदान बूथ सेंटर पर एक महिला वोटिंग करने पहुंची और अचानक बेहोश हो गई। तभी कतार में खड़े बोम्मसंद्रा में नारायण स्वास्थ्य केंद्र के किडनी विशेषज्ञ डॉ. गणेश श्रीनिवास प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

बेंगलुरू में उषा कृष्णा से मिले पीएम मोदी, साझा की तस्वीर

डॉक्टर ने बताई पूरी घटना

डॉ. गणेश ने सोशल मीडिया पर घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब मैं कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। तभी एक महिला को कार्डियक अरेस्ट हुआ। मैंने तुरंत पहुंचकर उन्हें चेक किया। महिला की कोई पल्स नहीं थी और मैंने तुरंत सीपीआर शुरू कर दिया। जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ।

डॉक्टर ने आगे बताया कि चुनाव ड्यूटी कर्मी भी उनकी मदद के लिए पहुंचे और महिला को होश आते ही जूस उपलब्ध कराया। तुरंत एक एम्बुलेंस बुलाई गई। करीब पांच मिनट के भीतर मतदान केंद्र पर एंबुलेंस पहुंच गई। इसके बाद महिला को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉ. प्रसाद की त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया ने महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

14 लोकसभा क्षेत्रों पर वोटिंग, इनकी किस्मत दांव पर
बेंगलुरु, कर्नाटक के विभिन्न अन्य क्षेत्रों के साथ, 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस मतदान के दिन, स्कूल, कार्यालय और बैंक बंद रहते हैं, जबकि आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।मतदान से बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और कांग्रेस नेता डीके सुरेश जैसी प्रमुख हस्तियों के भाग्य का फैसला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+