Bengaluru Weather: भारी बारिश के कारण नदी में तब्दील हुई बेंगलुरु की सड़कें, ट्रैफिक भी हुआ ठप
Bengaluru Weather: आईटी हब बेंगलुरु (Bengaluru) इस वक्त बारिश की चपेट में हैं और यहां हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न (flooding) हो गई। यहां कई इलाकों में सड़कें नदियों में तबदील हो गई और बुनियादी ढांचा भी चरमराता हुआ नजर आया। सड़कों पर जल जमाव की वजह से ट्रैफिक भी ठप हो गया है।
वरथुर, बैंगलोर के पूर्वी परिधी में स्थित है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध व्हाइटफील्ड टाउनशिप का हिस्सा है। यहां 60 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने की वजह से यहां कई नाले ओवरफ्लो हो गए और आसपास के इलाकों में पानी भर गया। बेलंदूर झील के अलावा हल्लेनायकनहल्ली, वरथुर झीलें भी ओवरफ्लो हो गई हैं।

इतना ही नहीं, दक्षिण पश्चिम मानसून की पहली बारिश ने वरथुर में कई लेआउट को बर्बाद कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ का सबसे ज्यादा असर आउटर रिंग रोड पर पड़ा है। यह शहर को शहर के बाहरी इलाके में स्थित तकनीकी पार्कों से जोड़ता है। बाढ़ के मद्देनजर, शहर के नागरिक निकाय ने 195 किलोमीटर के तूफानी जल नालों के उन्नयन का काम किया है।
859.9 किमी के तूफानी जल नालों में से 491 किमी का उन्नयन किया गया। घरों और दुकानों में पानी घुसने से लगभग 3,000 निवासी प्रभावित हुए। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बेंगलुरु में सोमवार को शाम 6.30 बजे से 8.30 बजे के बीच 2 सेमी बारिश हुई, जबकि अकेले एचएएल ने 8 सेमी बारिश दर्ज की।
भारी बारिश के कारण व्हाइटफील्ड, बेलांदुरू, एचएएल और मराठाहल्ली में यातायात प्रभावित हुआ। इस बाबत वरथुर निवासी रमेश ने बताया कि उनके घर में पिछले साल की तरह बाढ़ आ गई। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अरविंद लिंबावली ने नालों को ठीक करने का वादा किया था। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।
कहा कि पिछली बार, बाढ़ में कई निवासियों ने अपने कपड़े और फर्नीचर खो दिए थे। इस बार पहली बारिश में ही बाढ़ आ गई। जगदीश रेड्डी ने कहा कि कई जगहों पर 60 फीट की नालियों को घटाकर 15 फीट कर दिया गया है, जिससे बाढ़ आ गई है। महादेवपुरा में कई जगहों पर अतिक्रमण के कारण इस बार भी हमें बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, प्रकाश लेआउट, मीनाक्षी लेआउट और चिनप्पा लेआउट जलमग्न हो गए। पिछले महीने, एक 22 वर्षीय महिला की कार बाढ़ के अंडरपास में डूब जाने से मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications