ये कहानी पढ़, पुलिसवाले को आप भी करेंगे सलाम
महिला की आवाज सुनकर ट्रैफिक कांस्टेबल सी कुमार फौरन पहुंचे और उन्होंने ड्राइवर को पैसेंजर सीट पर बैठा दिया। सी कुमार खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को अस्पताल ले गए।
बेंगलुरु। आईटी हब के नाम से प्रसिद्ध बेंगलुरु में एक ट्रैफिक पुलिस ने वर्दी का फर्ज निभाया है। उसने मदद की एक ऐसी मिसाल पेश की जिसने बेंगलुरू पुलिस का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनके इसी काम की तरीफ में शंकर विश्वनाथन नाम के एक व्यक्ति ने बेंगलुरू पुलिस और ट्रैफिक विभाग को मेल किया है। अब इस ई-मेल का प्रिंट स्क्रीन ट्वीटर पर वायरल हो चुका है जिसे धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।

पूरे वाक्ये के बारे में विश्वनाथन ने अपने ई-मेल में बताया है। उन्होंने लिखा कि एक महिला कार में अपने बच्चों को लेकर कहीं जा रही थी। सुबह करीब 7:45 बजे विंडसर सर्किल के पास महिला ने उन्हें रोका और मदद मांगी। उसने साथ ही साथ सड़क किनारे खड़े दो ट्रैफिक पुलिसवालों को भी मदद के लिए पुकारा। दरअसल हुआ यह था कि कार ड्राइवर के सीने में अचानक दर्द होने लगा और वो बेहोशी की हालत में आ गया।
महिला की आवाज सुनकर ट्रैफिक कांस्टेबल सी कुमार फौरन पहुंचे और उन्होंने ड्राइवर को पैसेंजर सीट पर बैठा दिया। सी कुमार खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को अस्पताल ले गए। सी कुमार ने अस्पताल में कहा कि वो फौरन इलाज शुरु करें और अगर पैसों की भी जरूरत हो तो वो देने को तैयार हैं। इलाज शुरु होने के बाद कुमार ने ड्राइवर की बेटी को फोन किया। जबतक परिवार वाले नहीं आए तबतक वो अस्पताल में उनका इंतजार करते रहे।
We Would like to Share this Email appreciation with proud of our Head constable Mr.Kumar.C, High Ground Traffic PS. pic.twitter.com/57UL5WlDqs
— BTP (@blrcitytraffic) November 11, 2016












Click it and Unblock the Notifications