बेंगलुरू को जल्द मिलेगी दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात, जानिए किस लोकेशन पर लग सकती है मुहर

बेंगलुरू को जल्द ही एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार साउथ बेंगलुरू में केंपागोड़ा रोड पर यह एयरपोर्ट तैयार हो सकता है। इसको लेकर शुक्रवार को विधानसभा में हाई-पॉवर्ड मीटिंग हुई। मीटिंग में तकरीबन 6 लोकेशन पर चर्चा हुई, जहां पर यह दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार हो सकता है।

बैठक के दौरान सोमनहल्ली गांव की ओर लोकेशन पर आम सहमति बनती दिखी क्योंकि यह केंपागोड़ा एयरपोर्ट से बिल्कुल अलग तकरीबन 70 किलोमीटर दूर है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट की लोकेशन को लेकर अभी तक आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।

bengaluru airport

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने दूसरे एयरपोर्ट के लिए तकरीबन 7 लोकेशन की पहचान की पहचान की है, जिसमे से दो लोकेशन साउथ बेंगलुरू (हारोहल्ली और सोमनहल्ली) की है जबकि एक लोकेशन दक्षिण-पश्चिम स्थित बिदाड़ी की है।

सोमनहल्ली रेस में आगे

बिड़ादी में समतल जमीन नहीं होने की वजह से यहां एयरपोर्ट बनना मुश्किल हो सकता है। जबकि हारोहल्ली में पहले से ही कई औद्योगिक इकाइयों का विकास चल रहा है। लिहाजा सोमनहल्ली इस एयरपोर्ट के लिए सबसे अहम लोकेशन साबित हो सकती है। यहां तकरीबन 3000 एकड़ खाली जमीन भी मौजूद है।

हाई लेवल मीटिंग

विधानसभा में हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार,कैबिनेट मंत्री एमबी पाटिल, प्रियांक खड़गे सहित अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक के दौरान एयरपोर्ट को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और इस बात पर जोर दिया गया कि यह एयरपोर्ट विश्वस्तरीय होना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा यह एयरपोर्ट

रिपोर्ट की मानें तो डीके शिवकुमार ने बैठक में कहा कि हमें सिर्फ इसलिए दूसरा एयरपोर्ट नहीं बनाना चाहिए क्योंकि तमिलनाडु होसूर में एक एयरपोर्ट बना रहा है। बल्कि हमें अंतरराष्ट्रीय मानकों का एयरपोर्ट बनाना चाहिए जोकि 5000 एकड़ जमीन पर फैला होना चाहिए।

5 लोकेशन पर चर्चा

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने कहा कि अगले हफ्ते की बैठक के बाद दूसरे एयरपोर्ट की लोकेशन तय हो जाएगी। डोब्बसपेट, नीलामंगला, बिदाड़ी, हारोहल्ली सहित कुल पांच लोकेशन की पहचान की गई है, लेकिन अभी तक किसी एक पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है। हमने आज एक नई लोकेशन पर भी चर्चा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+