'नहीं बढ़ाया जाएगा किराया,खाना भी...', मकान मालिक के लिए किराएदार ने लिखा कुछ ऐसा, अब पोस्ट हो रहा वायरल
Bengaluru News: अक्सर मकान मालिक और किराएदार के बीच हुए झगड़ों की खबरें तो आपने सुनी और देखीं भी होगी। लेकिन, बेंगलुरु के एक शख्स ने अपने मकान मालिक के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जी हां...वायल पोस्ट में किराएदार ने अपने मकान मालिक की तारीफ में जमकर कसीदे लिखे है। खबर के मुताबिक, किराएदार ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से अपने 65 वर्षीय मकान मालिक की बिल्डिंग में रह रहा है।

खास बात यह है कि इस दौरान मकान मालिक ने कभी किराया नहीं बढ़ाया और हाल ही में उसे डिनर पर भी आमंत्रित किया। शख्स ने आगे लिखा, 'यह मेरे लिए एक सुखद पल है और मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरा मालिक कितना अच्छा इंसान है।'
किराएदार ने रेडिट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं पिछले 5 सालों से उनकी बिल्डिंग में रह रहा हूं। आज, वह पार्सल लेकर मेरे दरवाजे पर आए और कहा कि मेरे लिए रात का डिनर खरीदा है। यह मेरे लिए एक अच्छा पल है और मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई।'
शख्स ने आगे लिखा कि उनकी उम्र का कोई भी व्यक्ति मेरे साथ इतना दयालु नहीं रहा। व्यक्तित्व के लिहाज से, वह एक बूढ़ा आदमी है, बहुत फिट है, सक्रिय है और अच्छी सामाजिक ज़िंदगी जीता है। और सबसे बढ़िया बात यह है कि उसने 5 सालों में किराए में बढ़ोतरी नहीं मांगी।
मैं मूल रूप से उतना ही किराया दे रहा हूँ जितना मैं 2018 में दे रहा था। कभी-कभी, मुझे उनके जीवन की कहानियां और उनकी बेहद सफल बेटियों के बारे में सुनने को मिलता है। वह अक्सर मुझे अपनी ब्रांडी ऑफर करता है लेकिन मैं उसे नहीं पीता। भगवान अंकल को आशीर्वाद दें!
बेंगलुरु में मिला अच्छा मकान मालिक
18 अगस्त को शेयर की गई इस पोस्ट पर बेंगलुरु के अन्य किराएदारों की ओर से कई प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जो अपने मकान मालिकों से ऐसी दयालुता के आदी नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा- बेंगलुरु में अच्छा मकान मालिक मिलना बहुत दुर्लभ है।
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि मेरे पास एक मकान मालिक है, जिसने 2012 से किराया नहीं बढ़ाया। तीसरे यूजर ने कहा कि सचमुच यह शख्स एक अच्छा इंसान लगता । चौथे यूजर ने लिखा कि मेरा मकान मालिक जो हर साल रेंट बढ़ाता है।












Click it and Unblock the Notifications