Bengaluru Road Caves In: बेंगलुरु में अंडरपास का हिस्सा धंसा, फिर उठा '40 फीसदी भ्रष्टाचार' का मुद्दा

बेंगलुरू में 19.5 करोड़ रुपए खर्च कर बने कुंदनहल्ली अंडरपास सर्विस रोड का एक हिस्सा रविवार को ढह गया। जिसके बाद कांग्रेस ने कर्नाटक की बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार पर फिर से 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

Bengaluru Road Caves In: बेंगलुरू में 19.5 करोड़ रुपए खर्च कर बने कुंदनहल्ली अंडरपास सर्विस रोड एक का हिस्सा रविवार को ढह गया। जिसके बाद कर्नाटक की बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार पर कांग्रेस ने फिर से 40 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता नागराज यादव ने कहा है कि ये अंडरपास '40 प्रतिशत' भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण है।

Bengaluru Road Caves In

कुंदनहल्ली अंडरपास सर्विस रोड (Kundanahalli Underpass) बेंगलुरू में 19.5 करोड़ रुपये के बजट से बनी है। इस बड़े प्रोजेक्ट का एक छोटा हिस्सा उद्घाटन के 4 महीन बाद टूट गया। ये पूर्वी उपनगरों को आईटी हब के अन्य हिस्सों से जोड़ता है। अधिकारियों ने कहा कि केव-इन इसलिए हुआ क्योंकि कुछ दिन पहले सड़क के नीचे वाटर सप्लाई का एक पाइप टूट गया था। जिससे वहां लगातार पानी का रिसाव हो रहा था। कुंदनहल्ली अंडरपास पर इसको लेकर मरम्मत का कार्य चल रहा था।

वहीं इस अंडरपास के हिस्सा धंसने को लेकर विधान परिषद के सदस्य व कांग्रेस नेता नागराज यादव (Nagaraj Yadav) ने कहा कि यह "40 प्रतिशत" भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण है। उन्होंने ठेकेदारों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री खुद बेंगलुरु के प्रभारी मंत्री हैं और वो अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहे हैं।"

जबकि सरकार ने इस तरह के आरोपों को निराधार राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में खारिज कर दिया है। अंडरपास सर्विस रोड का हिस्सा धंसने की घटना को लेकर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई। जिसमें कहा गया कि साईं बाबा मंदिर रोड के पास अंडरपास टेबल-टॉप सर्विस रोड पर सोमवार शाम तक यातायात ठप रहेगा। वहीं बीबीएमपी का कहना है कि वाटर सप्लाई पाइप में रिसाव को बीडब्ल्यूएसएसबी ठीक नहीं कराया। जिससे सड़क धंस गई।

कुंदनहल्ली अंडरपास सर्विस रोड कुछ महीने पहले ही बनाया था। लेकिन रविवार तड़के पानी का पाइप फट गया। जिससे मुनेकोला, थुब्राहल्ली, एईसीएस लेआउट, बीईएमएल लेआउट और कुंडलाहल्ली जैसे क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। विधायक अरविंद लिंबावली की अध्यक्षता वाले महादेवपुरा टास्क फोर्स के अनुसार, पानी का पाइप फटने से कुंडलाहल्ली अंडरपास के पास कुछ बाढ़ आ गई। हालांकि बीडब्ल्यूएसएसबी (Bengaluru Water Supply and Sewerage Board) ने पानी के रिसाव की समस्या को ठीक कर ली है। महादेवपुरा टास्क फोर्स ने ट्वीट कर कहा कि कि बीबीएमपी प्रोजेक्ट टीम, बीडब्ल्यूएसएसबी और बीटीपी, एचएएल और व्हाइटफील्ड के एक समन्वित प्रयास से करीब 450 मिमी की मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+