Bengaluru Flood : बेंगलुरू में करंट लगने से एक लड़की की मौत, ट्रैक्टर से ऑफिस जा रहे हैं लोग
नई दिल्ली, 06 सितंबर। राजधानी बेंगलुरू इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। लगातार हो रही बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है। जगह-जगह पानी भर जाने के वजह से लोगों को ऑफिस जाने में कड़ी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। वहां से जो तस्वीरें सामने आई हैं वो काफी हैरान कर देने वाली हैं क्योंकि यहां पर लोगों को ट्रैक्टर की सवारी करते देखा गया। इसके पीछे कारण सड़कों पर घुटने तक पानी है, जिसके कारण कार और बसें ठप हो गईं हैं,ऐसे में लोग ट्रैक्टर की सवारी करने को मजबूर हो गए हैं।

Recommended Video
तो वहीं जलमग्न इलाकों के लिए एसडीआरएफ की टीमें नाव की मदद ले रहे हैं। तो वहीं कई इलाकों में तो इतना पानी भर गया है कि वहां पर दो पहिया वाहन ही डूब गए हैं। यही नहीं इस दौरान कई जगहों पर दर्दनाक घटनाएं भी घटी हैं। उत्तरी बेंगलुरू में जहां भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया तो वहीं दूसरी ओर अखिला नाम की एक 23 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर बिजली के खंभे के संपर्क में आने से मौत हो गई, क्योंकि उसकी स्कूटी बेंगलुरु में व्हाइटफील्ड पीएस के पास क जलमग्न सड़क पर गिर गई थी।

कुल मिलाकर इस वक्त बेंगलुरू में भारी बारिश ने काफी आफत पैदा कर दी है। दो दिनों के लिए पीने के पानी की आपूर्ति भी बाधित है क्योंकि कावेरी वाटर स्टेशन मांड्या में प्रभावित है, जिसकी वजह से दो दिनों तक शहर में कावेरी वॉटर नहीं आएगा।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज भी यहां पर भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और 9 सितंबर तक यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है। सोमवार को बेंगलुरु में 13 सेमी बारिश हुई। बेलाथुर इलाके में भी भारी जलभराव है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications