Bengaluru Power Cut: बेंगलुरू में लगातार 6 घंटे बिजली रहेगी गुल, BESCOM ने जारी की प्रभावित एरिया की List
Bengaluru Power Cut: बेंगलुरू के लोगों को आए दिन भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बेंगलुरू इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) ने आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते बेंगलुरु में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बिजली कटौती की घोषणा की है।
7 फरवरी, 2026 को शहर के 20 से अधिक क्षेत्रों में लगभग 8 घंटे तक बिजली कटौती की की गई। यह कटौती बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) और कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KPTCL) द्वारा किए जा रहे आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्यों के कारण बेंगलुरू के लगभग 20 इलाकों में बिजली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

8 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली रहेगी गुल
इसके बाद 8 फरवरी को भी बेंगलुरू के कई महत्वपूर्ण इलाकों में लगभग 6 घंटे तक बिजली बंद रहने का अनुमान है। BESCOM ने एक अन्य अधिसूचना में बताया है कि BESCOM वाणिज्यिक, कार्य और रखरखाव विभाग के अधिकार क्षेत्र में हो रहे तिमाही रखरखाव कार्य के कारण,8 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
8 फरवरी को बेंगलुरू के इन इलाकों में बिजली रहेगी रहेगी गुल
8 फरवरी को निट्टूर, गुब्बी, बीदर, जी होसहल्ली, डोड्डगुनी, कदबा, कल्लरु, केजी टेम्प्ल, उंगरा, सोमलापुर, साउथ-वेस्टर्न रेलवे लाइन्स (ट्रैक्शन), टीएमटीपी, वसंतनरसपुरा रिसीविंग सेंटर और तुमकुर उप-केंद्रों से निकलने वाली सभी 11KV लाइनें प्रभावित होंगी। BESCOM के अनुसार, यह कटौती ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली पूरक बिजली आपूर्ति को भी प्रभावित कर सकती है।
BESCOM ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
BESCOM ने निवासियों को सूचित किया है कि रखरखाव कार्य पूर्ण होने के उपरांत किसी भी स्थानीय बिजली संबंधी समस्या के लिए वे BESCOM हेल्पलाइन नंबर 1912 को अपने पास रखें।
BESCOM कर्नाटक के आठ जिलों को सप्लाई करता है बिजली
बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) कर्नाटक के आठ जिलों (बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, चिक्कबल्लापुर, कोलार, दावणगेरे, तुमकुर, चित्रदुर्ग और रामनगर) में बिजली वितरण के लिए जिम्मेदार है। BESCOM 41,092 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करता है, जिसमें 207 लाख से अधिक लोग रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications