Bengaluru Power Cut News: इन इलाकों में होगा पावर कट, BESCOM ने जारी किया अपडेट
Bengaluru Power Cut News: बेंगलुरु के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (BESCOM) के ताजा अपडेट के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को शहर में किसी भी बड़ी शेड्यूल्ड बिजली कटौती की घोषणा नहीं की गई है। इसका मतलब है कि अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य रहने की उम्मीद है। इससे स्टूडेंट्स और वर्क फ्रॉम होम करनेवालों को काफी राहत मिलेगी।
हालांकि, BESCOM ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ क्षेत्रों में रखरखाव (maintenance) कार्यों के चलते सीमित समय के लिए बिजली बाधित हो सकती है। ये कार्य आमतौर पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच किए जाते हैं। इस दौरान बिजली लाइनों की मरम्मत, ट्रांसफार्मर अपग्रेड और मानसून से पहले पेड़ों की छंटाई जैसे जरूरी काम किए जाते हैं, ताकि भविष्य में किसी बड़े पावर फेलियर से बचा जा सके।

Bengaluru Power Cut News: कुछ इलाकों में थोड़े समय के लिए कटौती
- शहर के कुछ इलाकों जैसे कि व्हाइटफील्ड, एचएसआर लेआउट, इलेक्ट्रॉनिक सिटी और जेपी नगर में अक्सर चरणबद्ध तरीके से मेंटेनेंस कार्य चलते रहते हैं।
- ऐसे में इन क्षेत्रों के निवासियों को दिन के समय कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
BESCOM ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती को लेकर बेवजबह चिंता न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें।
BESCOM ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
किसी भी अनपेक्षित बिजली कटौती या आपात स्थिति में लोग BESCOM के 24x7 हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, रियल-टाइम अपडेट के लिए BESCOM Mithra App और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @NammaBESCOM हैंडल को फॉलो करना सबसे बेहतर तरीका बताया गया है। इससे उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र से जुड़ी सटीक और ताजा जानकारी मिल सकती है। 6 अप्रैल को बेंगलुरु में बिजली आपूर्ति सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन मेंटेनेंस के कारण कुछ इलाकों में अस्थायी व्यवधान हो सकते हैं। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी कामों की योजना उसी अनुसार बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications