बेंगलुरु: ताज वेस्ट एंड होटल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप, मौके पर बम निरोधक दस्ता
Taj West End Hotel Bomb Threat: ताज वेस्ट एंड होटल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद होटल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया है और फिलहाल गहन जांच कर रहा है।
ताज वेस्ट एंड होटल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित है। इस होटल में प्रमुख राजनेताओं और क्रिकेटरों आकर रुकते है और यह होटल इन लोगों की मेजबानी के लिए जाना जाता है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस होटल को शनिवार 28 सितंबर को धमकी भरा ईमेल मिला है।

मेल सामने आने के बाद बेंगलुरु पुलिस जांच में जुट गई है। बेंगलुरु पुलिस के डीसीपी शेखर एचटी ने होटलों को धमकी भरा ईमेल मिलने की पुष्टि की है। सूचना मिलते हुए तुंरत होटल की सुरक्षा बढ़ाने के साथ जांच शुरू कर दी गई है। बम निरोधक दस्ता और शहर पुलिस की टीम होटल में पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications