उफ्फ ये ट्र्रैफिक.... बेंगलुरु में जाम में फंसी कार तो मौका देख भागा दूल्हा, पीछे दौड़ती रह गई दुल्हन
Bengaluru News: Bengaluru News: बेंगलुरु में एक दूल्हा ट्रैफिक के बीच में कार से निकल कर भाग गया। घटना 16 फरवरी की है। पुलिस का कहना है कि दूल्हे तलाश की जा रही है।
Bengaluru News: बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दूल्हा ट्रैफिक का फायदा उठाकर ट्रैफिक में मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। दुल्हन ने कुछ वक्त पीछा भी किया लेकिन वह भागने में सफल हुआ। एक हफ्ता बीत जाने के बाद दूल्हे का अब भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। दुल्हन ने दूल्हे के भाग जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। असल में ये बात 16 फरवरी की है। एक नवविवाहित दूल्हा और दुल्हन चर्च से प्रार्थना करके लौट रहे थे तभी महादेवापुरा कॉरिडोर के पास ट्रैफिक में फंस गए थे। उस दौरान दूल्हा आगे की सीट पर बैठा था। जाम के फंसने के बाद उसने दरवाजा खोला और भागने लगा। दूल्हा को भागते देख दुल्हन ने उसे कुछ दूर तक दौड़ाया लेकिन वह पकड़ में नहीं आए और भाग निकले।
रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हे, जो कथित तौर पर गोवा में कार्यरत था। इस घटना के दो हफ्ते बाद भी दूल्हा का पता नहीं चल पाया है। दुल्हन ने 5 मार्च को दायर की गई शिकायत में पुलिस को बताया, दूल्हा की प्रेमिका सोशल मीडिया पर अपने प्राइवेट पलों की तस्वीरें अपलोड करने की धमकी दे रही थी। इसी एक्सपोजर के डर से वह भाग गया है।''
22 साल की दुल्हन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उनकी शादी के तुरंत बाद, 15 फरवरी को दूल्हे की गर्लफ्रेंड ब्लैकमेल कर रही थी। जिसपर पर दुल्हन ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह और उसके माता -पिता दोनों उसका सपोर्ट करेंगे और उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। फिर भी आश्वासन के बावजूद, उनकी शादी के एक दिन बाद, जबकि दंपति एक चर्च से लौट रहे थे तो उनकी कार 10 मिनट के लिए पै लेआउट के पास जाम में फंस गया था। जिसके बाद दूल्हा ने कार का दरवाजा खोला और भाग गया।
पुलिस का कहना है कि दूल्हे की खोज की जा रही है। दूल्हा चिक्काबल्लापुर जिले के चिंतामणि का रहने वाला था और गोवा में जॉब करता था। पुलिस का कहना है कि उनकी पत्नी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से परेशान था। पत्नी ने बताया है कि उसका पति गोवा में अपने पिता की मैनपावर कंपनी में सहयोग करता था।
Recommended Video