बेंगलुरु छेड़छाड़ मामला: जिसने बीच सड़क पर की थी अश्लील हरकत, महिला ने उसे पहचाना
कुछ बाइक सवारों ने एक लड़की के साथ बीच सड़क पर किस किया और फिर उसे वहीं पर धक्का मारकर भाग गए। यह पूरी घटना वहीं पास के ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
बेंगलुरु। नए साल की रात को जहां एक ओर लोग जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ मनचले लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करने की फिराक में थे। ऐसा ही एक मामला हुआ था बेंगलुरु के कामनाहल्ली में, जहां पर कुछ बाइक सवारों ने एक लड़की के साथ बीच सड़क पर किस किया और फिर उसे वहीं पर धक्का मारकर भाग गए। यह पूरी घटना वहीं पास के ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अभी तक पुलिस इस मामले की अपने स्तर पर जांच कर रही थी और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन पुलिस के पास उन लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने का कोई पुख्ता सबूत नहीं था।

बेंगलुरु पुलिस को राहत पहुंचाते हुए अब पीड़ित महिला ने खुद सामने आकर उस शख्स की पहचान की है, जिसने उसके साथ बीच सड़क पर अश्लील हरकत की थी। महिला ने मंगलवार को उस शख्स की पहचान की है। इससे पहले भी बेंगलुरु पुलिस ने महिला को दो बार उस शख्स की पहचान के लिए बुलाया था, लेकिन सामाजिक शर्मिंदगी के भय से महिला नहीं आई। हालांकि, पुलिस की तरफ से बार-बार आग्रह किए जाने और इस केस में उसके द्वारा शख्स को पहचाने जाने के महत्व को बताने के बाद महिला उस शख्स की पहचान करने के लिए राजी हुई। ये भी पढ़ें- Video: सेना के जवान ने देशविरोधी नारे लगाने और सर्जिकल स्ट्राइक का सुबूत मांगने वालों को फटकारा
बेंगलुरु में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद डरी हुई पीड़ित महिला बेंगलुरु छोड़कर चली गई थी। अपने डर के चलते ही उसने पुलिस का सहयोग करने से भी मना कर दिया था। अब मंगलवार को उस महिला द्वारा छेड़छाड़ करने वाले शख्स की पहचान किए जाने के बाद पुलिस को काफी मदद मिली है।












Click it and Unblock the Notifications