Bengaluru Metro: आईटी सिटी के लोगों का हुआ इंतजार खत्म, येलो लाइन पर 1 नवंबर से दौड़ेगी पांचवीं ट्रेन

Bengaluru Metro: देश के प्रमुख आईटी सिटी बेंगलुरु के लोगों के लिए मेट्रो बड़ी राहत बनकर आई है। शहर के यात्रियों को नवंबर के महीने में एक और और खुशखबरी मिलने वाली है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (BMRCL) ने घोषणा की है कि 1 नवंबर 2025 से येलो लाइन पर पांचवीं मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस नई ट्रेन के जुड़ने से यात्रियों को अगली गाड़ी के लिए 15 मिनट का ही इंतजार करना पड़ेगा। शहरवासियों की ओर से ट्रेन संख्या बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी।

पहले जहां यात्रियों को एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन के बीच लगभग 25 मिनट का इंतज़ार करना पड़ता था, वहीं अब यह समय 15 मिनट तक का हो जाएगा। यह कदम बेंगलुरु के दक्षिणी इलाकों आरवी रोड से लेकर बोमसंद्रा तक आने-जाने वालों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इससे ऑफिस आने-जाने वालों के साथ ही आम लोगों और स्टूडेंट्स को काफी राहत मिलेगी।

Bengaluru Metro

Bengaluru Metro की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी

⦁ मेट्रो प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, अभी येलो लाइन पर चार ट्रेनें परिचालन में हैं और पांचवीं ट्रेन के जुड़ने के बाद फ्रीक्वेंसी 19 मिनट से घटकर 15 मिनट रह जाएगी।

⦁ इससे पीक आवर्स में यात्रियों की भीड़ कम होगी और सफर अधिक सुगम बनेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह नया ट्रेनसेट सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों को पूरा करता है।

यह भी पढ़ें: Bengaluru-Mumbai train: बेंगलुरु-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन हो रही शुरू, 18 घंटे से बहुत कम हो जाएगा सफर का समय

⦁ ट्रायल रन भी सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है। ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने से सबसे ज्यादा राहत दक्षिणी बेंगलुरु के लोगों को मिलेगी जहां बड़ी संख्या में प्रोफेशनल रहते हैं।

Namma Metro बनेगी शहर की लाइफलाइन

येलो लाइन बेंगलुरु की सबसे व्यस्त रूट्स में से एक मानी जाती है। यह दक्षिणी इलाकों को जोड़ती है, जहां ऑफिस जाने वाले और छात्रों की संख्या अधिक है। भीड़भाड़ और ट्रैफिक से जूझते यात्रियों के लिए मेट्रो सबसे भरोसेमंद विकल्प बन चुकी है। अब फ्रीक्वेंसी बढ़ने से लोगों को राहत मिलेगी और ट्रैफिक पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

बेंगलुरु मेट्रो प्रशासन का लक्ष्य है कि 2026 तक येलो लाइन पर ट्रेन फ्रीक्वेंसी को और बढ़ाकर हर 10 मिनट की जा सके। साथ ही, मेट्रो नेटवर्क के अन्य कॉरिडोरों-पर्पल, ग्रीन और पिंक लाइन-पर भी ट्रेन संख्या बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। मेट्रो के विस्तार से शहर के सड़क परिवहन पर दबाव कम होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro का किराया बढ़ाने पर बवाल, सांसद तेजस्वी सूर्या ने BMRCL से कर दी ये बड़ी डिमांड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+