Bengaluru: शर्ट के बटन खुले देख युवक को मेट्रो पर चढ़ने से रोका गया, भड़के लोग तो पेश की ये सफाई

Bengaluru News: बेंगलुरु में मंगलवार को एक व्यक्ति को बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के अधिकारियों ने कथित तौर पर मेट्रो ट्रेन में चढ़ने से रोक दिया। इसके पीछे शख्स की शर्ट के खुले बटन को वजह बताई गई।

डोड्डाकालसंद्र मेट्रो स्टेशन पर बीएमआरसीएल स्टाफ ने उस व्यक्ति से स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी शर्ट के बटन बंद कर ले और साफ कपड़ों के साथ मेट्रो स्टेशन पर आए। अन्यथा उसे मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बीच, मौजूद यात्रियों ने दखल दिया और यात्रियों में से एक ने घटना को फोन पर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया।

Bengaluru Metro

यात्री ने बीएमआरसीएल और बेंगलुरु दक्षिण सांसद तेजस्वी सूर्या को टैग करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि अभी मेरे सामने कपड़ों से जुड़ी एक घटना घटी। एक मजदूर को रोका गया और उसके ऊपर के दो बटन सिलने को कहा गया। नम्मा मेट्रो का हाल ऐसा कब हुआ?

वहीं, एक अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि यात्री अमीर हैं या गरीब, पुरुष हैं या महिला, इसके आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को संदेह था कि यात्री नशे की हालत में था, और उसे यह सुनिश्चित करने के लिए खड़ा किया गया था कि वह महिलाओं और बच्चों को परेशान नहीं करे। परामर्श के बाद उन्हें मेट्रो में यात्रा करने की अनुमति दी गई।

किसान को भी रोका गया था
इससे पहले, बीएमआरसीएल कर्मचारियों द्वारा एक किसान को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं देने पर सार्वजनिक आक्रोश के बाद बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक सुरक्षा कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया था। किसान ने फटे-पुराने कपड़े पहने हुए थे और सिर पर एक थैला रखा हुआ था।

मिले वीडियो पर ऐसे रिएक्शन
एक्स पर एक यूजर ने कहा कि बेहद निंदनीय, मेट्रो स्टाफ के विरुद्ध कार्यवाही हो और यात्री को जीवन भर मेट्रो फ्री यात्रा का पास दिया जाए। वहीं, एक अन्य ने लिखा कि अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+