Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bengaluru: पार्क में 2 महिलाओं को सरेआम KISS करने वाला कौन है ये शख्‍स? पुलिस ने धर-दबोचा

Bangalore News: हाईटेक सिटी बेंगलुरु में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरु के एक पार्क में वॉक कर रही दो महिलाओं को एक शख्‍स ने अचानक सामने से आकर अपनी बांहों में भर लिया और उनके होंठ पर किस किया। ताज्‍जुब की बात ये है कि दोनों ही महिलाओं के साथ ये जबरदस्‍ती की घटना कुछ मिनट के अंतराल पर हुईं। इस घटना के बाद महिलाओं में दहशत का माहौल है।

ये मामला बेंगलुरु के कुक टाउन के मिल्‍टन पार्क का है जहां पर एक शख्‍स ने दो अलग-अलग महिलाओं को जबरन गले लगाया और उन्‍हें किस किया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को धर-दबोचा है। आइए जानते हैं क्‍या है पूरा मामला और महिलाओं के साथ सरेआम छेड़खानी करने वाला कौन है ये शख्‍स?

Bengaluru

मैं सिंगल हूं मुझे गले लगाओ..

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार 41 वर्षीय महिला अपने बच्‍चे को लेकर 6 जून की शाम को पार्क पहुंची थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वो जब वॉक कर रही थी तब एक अजनबी मेरे पीछे से आया और बोला मैं सिंगल हूं, मुझे गले लगाओं, इसके बाद उस शख्‍स ने उसके होठों पर किस किया तो वो घबरा गई और वहां से भीड़ वाली जगह पर भाग कर पहुंच गई। महिला बोली- कुछ देर तक तो मुझे कुछ भी समझ नहीं आया कि मेरे साथ अचानक ये क्‍या हुआ?

दूसरी महिला के होठों पर किया KISS, बोला मैं किसी से नहीं डरता

इस महिला के साथ गंदी हरकत करने के बाद ये शख्‍स कुछ दूरी पर मौजूद 28 वर्षीय महिला के साथ ये ही हरकत दोहराई। उसके गले लग गया और उसे गंदी तरह से छुते हुए होठों पर किस कर लिया। महिला जब चीखी तो उसने कहा कोई भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जाओ पुलिस में शिकायत करो मुझे किसी का डर नहीं है। इसके बाद वो शख्‍स वहां से भाग गया।

महिलाओं को KISS करने वाले शख्‍स तक कैसे पहुंची पुलिस

महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल किया तब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलकेशिनगर पुलिस ने ये मामला दर्ज कर पार्क का सीसीटीवी फुटेज खंगाला और शख्‍स को काफी मशक्‍त के बाद ढूढ़ निकाला है। पुलिस के अनुसार ये शख्‍स उस दिन पार्क से बीएमटीसी की बस से आया था और दूसरी बस से वापस गया था। इन बसों के जरिए प‍ुलिस ने उसे ट्रेस करने में कामयाबी हासिल की।

कौन है ये शख्‍स?

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार इस शख्‍स का मदन है और ये 37 वर्षीय शख्‍स मदन बनसवाड़ी में अपनी छोटी बहन के साथ रहता है। मदन की शादी नहीं हुई है। ये प्राइवेट फर्म में काम करता था लेकिन गंभीर डिप्रेशन के कारण इसने नौकरी छोड़ दी। पुलिस ने इसे अरेस्‍ट कर 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

मदन के खिलाफ किन धाराओं में दर्ज की गई FIR

पुलकेशिनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 75 के तहत एक प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 75, क्रमशः एक महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला करने या आपराधिक बल का उपयोग करने और यौन उत्पीड़न से संबंधित हैं।

अप्रैल में भी हुई थी ऐसी घटना

महिलाओं के साथ छेड़खानी की एक घटना 3 अप्रैल को लगभग 1:55 बजे बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट में घटी थी। एक व्यक्ति को सीसीटीवी में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया था। फुटेज में आरोपी दो महिलाओं के पीछे से आता है, उनमें से एक को गलत तरीके से छूता है और मौके से भाग जाता है। वीडियो में, आदमी को कुछ दूरी तक दो महिलाओं का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। फिर वह अचानक आगे बढ़ता है, उनमें से एक को गलत तरीके से छूता है, और भाग जाता है। घटना से स्पष्ट रूप से चौंककर, दोनों महिलाएं उस क्षेत्र से चली जाती हैं। इन घटनाओं के बाद बेंगलुरु की महिलाओं में दहशत का माहौल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+